बाबर आजम की सेंचुरी, रिजवान का साथ- पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दी 10 विकेट से मात

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी को पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब माना जा रहा था लेकिन इन दोनों की जोड़ी की रिकॉर्ड साझेदारी ने पाकिस्तान को इंग्लैंड पर जीत दिला दी।

Edited By : Bharat Malhotra |Sep 22, 2022, 11:58 PM IST

Published On Sep 22, 2022, 11:58 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2022, 11:58 PM IST

babar rizwan

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की ओपनिंग जोड़ी को एशिया कप में पाकिस्तान की परेशानी बताया जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि इन दोनों की स्लो बैटिंग की वजह से कम अनुभवी मिडल-ऑर्डर पर दबाव पड़ रहा है। लेकिन गुरुवार को कराची में इन दोनों धाकड़ बल्लेबाजों ने तस्वीर का रुख पलट दिया। 203 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप जिसमें आक्रामकता थी और साथ ही क्लास भी. रिजवान और बाबर के बीच 203 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई और पाकिस्तान ने सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल में मिले 200 रन के लक्ष्य को तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. बाबर ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का दूसरा शतक लगाया। इसके लिए उन्होंने 62 गेंदों का सामना किया। वहीं रिजवान ने 51 गेंद पर 88 रन की पारी खेली। बाबर और रिजवान के बीच हुई यह साझेदारी रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

पहली पारी में विकेट काफी धीमा नजर आ रहा था। ऐसे में इंग्लैंड ने जो 199 का स्कोर बनाया वह काफी मजबूत माना जा रहा था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस के वक्त कहा था कि उनकी टीम अधिक से अधिक 160 का टारगेट हासिल करना चाहेगी। लेकिन मिडल ऑर्डर में बेन डकेट और मोईन अली ने मिलकर इंग्लैंड के स्कोर को ऐसी जगह पहुंचा दिया जहां से उसकी जीत लगभग सुनिश्चित नजर आ रही थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

और इस सबके ऊपर टॉप ऑर्डर में पाकिस्तान का स्ट्राइक रेट भी एक समस्या था। यह कहा जा रहा था कि बात जब रनों का पीछा करने की हो तो बाबर और रिजवान की जोड़ी अच्छी नहीं है। इन दोनों का स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में था। इन दोनों ने यह कर दिखाया। बीते साल अप्रैल में 204 रन के लक्ष्य के जवाब में दोनों के बीच 197 रन की पार्टनरशिप हुई थी।

पावरप्ले में पाकिस्तान ने 59 रन बनाए। और रन बढ़ाने की रफ्तार अंत तक कायम रही। इसी के साथ पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick