Pak vs Eng 3rd test Day 3: पाकिस्तान हार की कगार पर, इंग्लैंड जीत से 55 रन दूर

इंग्लैंड को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट पर 112 रन बनाए हैं. बेन स्टोक्स 10 रन और बेन डकेट 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Dec 19, 2022, 10:00 AM IST

Published On Dec 19, 2022, 10:00 AM IST

Last UpdatedDec 19, 2022, 10:00 AM IST

PAK VS ENG 3rd test

PAK VS ENG 3rd test (Photo-ICC Twitter)

कराची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान हार की कगार पर पहुंच गया है. पाकिस्तान की टीम खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में 216 रन पर ढेर हो गई. पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट पर 112 रन बनाए हैं. इंग्लैंड की टीम जीत से 55 रन दूर है. बेन डकेट 50 रन और बेन स्टोक्स 10 रन पर नाबाद हैं.

खेल के तीसरे दिन पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अपने पहले तीन विकेट जल्दी गंवा दिए. ओपनर अब्दुल्ला शफीक (26 रन) और शान मसूद (24 रन) बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे अजहर अली खाता भी नहीं खोल सके. तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद सौद शकील और कप्तान बाबर आजम ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की. बाबर आजम ने टेस्ट करियर का 26वां अर्धशतक जड़ा और 54 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वहीं सौद शकील (53 रन) ने भी चौथा अर्धशतक जड़ा. मोहम्मद रिजवान (07 रन) ने भी निराश किया. आगा सलमान (21 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 216 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रेहान अहमद ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए, वहीं जैक लीच को तीन सफलता मिली. पहली पारी में मिली 50 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को 167 रन का लक्ष्य मिला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने विस्फोटक शुरूआत की. पहले 10 ओवर में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए. 87 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा. जैक क्राउली 41 रन बनाकर आउट हुए. वहीं बल्लेबाजी में ऊपर भेजे गए रेहान अहमद ने 10 रन की पारी खेली.

बता दें कि पहली पारी में पाकिस्तान ने 304 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के शतक से पहली पारी में 354 रन बनाए और 50 रन की बढ़त हासिल की. दो मैचों की सीरीज को इंग्लैंड ने पहले ही अपने नाम कर लिया है. रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रन से हराया था. वहीं मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रन से हार मिली थी.

Editor's Pick