- क्रिकेट न्यूज़
- News
- pakistan vs netherlands match result pak win by 37 runs womnes world cup 2026
PAK vs NED: बड़ा उलटफेर टला, पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रनों से हराकर बचाई अपनी साख
Pakistan vs Netherlands highlights : महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने अपनी लाज बचा ली है. टूर्नामेंट से पहले 4 मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था.
Published On Jun 27, 2026, 07:05 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2026, 07:05 PM IST
महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के सफर का अंत आखिरकार जीत के साथ हो गया. नीदरलैंड को पाकिस्तान को 37 रन से हराया. जिसमें कप्तान फातिमा सना की अहम भूमिका रही.’ग्रुप-ए’ की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम 5 में से 1 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही.
जबकि नीदरलैंड ने सभी पांच मैच गंवाए और 6 टीमों के ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रही. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना पहला मैच 64 रन से गंवाया था. जिसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हाथों 23 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रन से मैच गंवाया.
पाकिस्तान ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर
शनिवार को ब्रिस्टल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए. इस टीम को महज 15 के स्कोर पर मुनीबा अली (12) के रूप में झटका लगा. इसके बाद आयशा जफर ने गुल फिरोजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की.आयशा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुईं. जिसके बाद गुल फिरोजा ने मोर्चा संभाला. लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका. फिरोजा अंत तक नाबाद रहीं, उन्होंने 52 गेंदों में 9 चौकों के साथ 63 रन बनाए.विपक्षी खेमे से आइरिस ज्विलिंग ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. जबकि हीदर सीगर्स, हन्ना लैंडहीर, कैरोलीन डी लैंग और सिल्वर सीगर्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
कप्तान की गेंदबाजी ने बरपाया कहर
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई. इस टीम को हीदर सीगर्स और फीबे मोल्केनबोअर की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की.हीदर 16 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुईं. जबकि मोल्केनबोअर 8 रन का योगदान ही टीम के खाते में दे सकीं. यहां से कप्तान बैबेट डी लीड (30) ने मोर्चा संभाला, लेकिन अगले छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका.
पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने महज 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. ये तीनों विकेट 18वें ओवर में निकाले. इनके अलावा, आयशा जफर ने 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. डायना बेग और नाशरा संधु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया.