- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs New Zealand, 1st Test: Babar Azam hits half century,New Zealand 56-1 on second day
न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम का अर्धशतक, पाकिस्तान को बढ़त
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद महज 2 रन बनाकर आउट हुए।
Published On Nov 17, 2018, 07:31 PM IST
Last UpdatedNov 17, 2018, 07:31 PM IST
Babar-Azam (AFP Photo)
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी का अंत एक विकेट के नुकसान पर 56 रनों के साथ किया।
मेहमान कीवी टीम पाकिस्तान से अब भी 18 रन पीछे है। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 227 रन बनाए थे। स्टम्प्स तक कप्तान केन विलियमसन 27 और जीत रावल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 59 रनों के साथ की थी। उसे दिन का पहला झटका 93 के कुल स्कोर पर हारिस सोहेल (38) के रूप में लगा। इसी स्कोर पर अजहर अली (22) भी पवेलियन लौट लिए।
यहां से बाबर आजम (62) और असद शफीक (43) ने टीम को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। शफीक को 174 के कुल स्कोर पर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। कप्तान सरफराज अहमद दो रन ही बना सके।
बिलाल आसिफ (11), यासिर शाह (9), हसन अली (4) सस्ते में पवेलियन लौट गए। बाबर आजम को बोल्ट ने आउट कर पाकिस्तान की पारी का अंत किया।
आजम ने अपनी पारी में 109 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए।
मेहमान टीम के लिए बोल्ट ने चार विकेट अपने नाम किए। कोलिन डी ग्रांडहोम और एजाज पटेल को दो-दो सफलताएं मिली। न्यूजीलैंड की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान को पहली पारी में 74 रन की बढ़त प्राप्त है।