न्‍यूजीलैंड के ख्‍ािलाफ पहला टेस्‍ट जीतने के लिए पाक को 139 रन की दरकार

220 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने अगले पांच विकेट 29 रन के अंदर गंवा दिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 18, 2018, 08:23 PM IST

Published On Nov 18, 2018, 08:23 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2018, 08:23 PM IST

Hasan-Ali (AFP Image)

तेज गेंदबाज हसन अली और लेग स्पिनर यासिर शाह के पांच-पांच विकेटों की मदद से पाकिस्तान ने अबूधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 249 रन पर समेट दिया।

पाकिस्तान को इस तरह जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य मिला है जिसके जवाब में उसने दिन का खेल समाप्त होने तक 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 139 रन और बनाने हैं जबकि उसके पूरे 10 विकेट शेष हैं। स्‍टंप्‍स के समय युवा सलामी बल्‍लेबाज इमामुल हक 25 और अनुभवी मोहम्मद हफीज 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 56 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन उसकी पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में 249 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने 59, हेनरी निकोलस ने 55, जीत रावल ने 46, कप्तान केन विलियम्सन ने 37, रॉस टेलर ने 19 और इश सोढी ने 18 रन बनाए। हेनरी का यह छठा जबकि वाटलिंग का 15वां अर्धशतक है।

कीवी टीम 108 रन तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद वाटलिंग और निकोलस ने पांचवें विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

220 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने अगले पांच विकेट 29 रन के अंदर गंवा दिए और उसकी पूरी टीम 249 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से हसन ने 45 रन पर पांच विकेट और यासिर ने 110 रन पर पांच विकेट हासिल किए।

Editor's Pick