• Home
  • News
  • Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: Haris Sohail, Babar Azam score centuries to put Pakistan in command against New Zealand

दुबई टेस्‍ट: हैरिस सोहेल और बाबर आजम के शतकों से पाक का बड़ा स्कोर

पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज हैरिस सोहेल ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 रन बनाए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 25, 2018, 08:10 PM IST

Published On Nov 25, 2018, 08:10 PM IST

Last UpdatedNov 25, 2018, 08:10 PM IST

Haris-Sohail @ AFP

हैरिस सोहेल के करियर की सर्वश्रेष्ठ शतकीय पारी और बाबर आजम के पहले शतक की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बड़ा स्कोर खड़ा किया।

सोहेल ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्‍होंने 9 घंटे 34 मिनट क्रीज पर बिताकर 147 रन बनाए। जबकि आजम ने नाबाद 127 रन बनाए जिससे पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 418 रन बनाकर समाप्त घोषित की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड ने दिन के बाकी बचे 9 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। उसने स्टंप तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बनाए हैं।

सलामी बल्लेबाज जीत रावल 17 और टॉम लैथम पांच रन पर खेल रहे हैं। अबुधाबी में पहले टेस्ट मैच में चार रन से करीबी जीत दर्ज करने वाला न्यूजीलैंड अब भी पाकिस्तान से 394 रन पीछे है।

इससे पहले सोहेल ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 रन बनाए थे। आजम ने भी पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबुधाबी में बनाए गए 99 रन के अपने स्कोर को पीछे छोड़कर पहला टेस्ट शतक जमाया।

इन दोनों ने 5वें विकेट के लिए 186 रन की साझेदारी की। सोहेल ने शतक पूरा करने के लिए 309 गेंदें खेली। उन्हें आखिर में चाय के विश्राम के बाद ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। सोहेल ने कुल 421 गेंदें खेली और 13 चौके लगाए।

Editor's Pick