- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: Preview and Likely XI
पाक के खिलाफ दुबई में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है।
Published On Nov 23, 2018, 04:49 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2018, 04:49 PM IST
AjazPatel @AFP
आत्मविश्वास से लबरेज न्यूजीलैंड की टीम शनिवार से पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी।
मेहमान न्यूजीलैंड ने अबूधाबी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 4 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 56 टेस्ट मैच खेले हैं।
इनमें से पाकिस्तान की टीम 24 मैच जीतने में सफल रही है जबकि कीवी टीम को 11 टेस्ट में जीत नसीब हुई है। 21 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमें इससे पहले दुबई क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में एक बार नवंबर, 2014 भिड़ी हैं। वो मुकाबला ड्रॉ रहा था।
बल्लेबाजी में पाक को बाबर आजम और अजहर अली से होगी उम्मीदें
बाबर आजम और अजहर अली ने पहले टेस्ट मैच में क्रमश: 75 और 87 रन का स्कोर किया था। दोनों बल्लेबाज एक बार फिर इस टेस्ट मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। असद शफीक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में असफल रहे थे। उन्होंने 88 रन की पारी खेली थी। शफीक की नजर दुबई टेस्ट में बड़ी पारी खेलने पर होगी।
पहले टेस्ट में असफल रहे थे हफीज और इमाम उल हक
पहले टेस्ट मैच में इमाम उल हक और मोहम्मद हफीज कुछ खास नहीं कर सके थे। दोनों उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके।
पाकिस्तान की संभावित इलेवन टीम : सरफराज अहमद (कप्तान), बिलाल आसिफ, यासिर शाह, हसन अली, मोहम्मद अब्बास, इमाम उल हक, मोहम्मद हफीज, अजहर अली, हारिस सोहेल, असद शफीक और बाबर आजम।
कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने ठोकी थी हाफ सेंचुरी
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्स ने अबुधाबी में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में हाफ सेंचुरी लगाई थी। ओपनर जीत रावल ने दूसरी पारी में प्रभावित किया था। उन्होंने 46 रन बनाए थे।
टॉम लैथम और रॉस टेलर दो अनुभवी बल्लेबाज हैं जो वापसी की कोशिश करेंगे। पहले टेस्ट मैच में लैथन और टेलर ने क्रमश: 13 और 21 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डी ग्रैंडहोम, ईश सोढ़ी, नील वेगनर, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट, जीत रावल और टॉम लैथम।