- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs New Zealand, 3rd Test: Didn’t expect my chance will come in Tests so early; Says Shaheen Afridi
शाहीन आफरीदी बोले- टेस्ट में इतनी जल्दी डेब्यू की उम्मीद नहीं की थी
युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को पिछले महीने घोषित पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में एक अन्य नए खिलाड़ी साद अली के साथ शामिल किया गया है।
Published On Dec 02, 2018, 02:55 PM IST
Last UpdatedDec 02, 2018, 02:55 PM IST
shaheen-afridi (AFP Photo)
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी सोमवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।
वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिक इंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अब्बास के चोटिल होने के कारण बाहर होने से शाहीन आफरीदी के लिए डेब्यू का अच्छा मौका है।
युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को पिछले महीने घोषित पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में एक अन्य नए खिलाड़ी साद अली के साथ शामिल किया गया है।
शाहीन आफरीदी ने कहा, ‘अगर मुझे मौका मिला, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगा। मुझे अपनी क्षमता पर हमेशा से भरोसा रहा है। हालांकि, मुझे नहीं लगा था कि मुझे टेस्ट मैच खेलने का मौका इतनी जल्दी मिलेगा।’
उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाजी कोच अजहर महमूद, कोच मिकी आर्थर और अन्य ने मेरी काफी मदद की है और मुझ पर कड़ी मेहनत भी की है। इसीलिए, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार हूं।’
18 साल के बाएं हाथ के शाहीन आफरीदी ने पिछले साल सितंबर में घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कायदे आजम ट्रॉफी के एक मैच में 39 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए थे। ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।