पाक महिला पत्रकार की बात पर बाबर आजम बोले- 'अपनी हद में रहो'

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में बाबर आजम ने अपना पहला टेस्‍ट शतक लगाया।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 05:53 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 05:53 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 05:53 PM IST

Babar Azam © Getty Images

Babar Azam © Getty Images

पाकिस्‍तान की टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के दूसरे मैच में 263 गेंद पर 127 रन की पारी खेली। ये उनके टेस्‍ट करियर का पहला शतक है। ऐसे में पहले टेस्‍ट शतक पर हर कोई उन्‍हें बधाईयां दे रहा है।

इसी बीच ट्विटर पर मिला एक बधाई संदेश बाबर आजम को इतना बुरा लगा कि उन्‍होंने तुरंत ही बधाई देने वाली महिला पत्रकार को अपनी हद में रहने की हिदायत दे डाली।जैनब अब्‍बास पाकिस्‍तानी की नामी खेल पत्रकार और एंकर हैं। उन्‍होंने बाबर आजम के शतक पर बधाई वाले अपने ट्वीट में लिखा, “बाबर आजम आपने मैच में अच्‍छा खेल दिखाया। जिस तरह से मिकी ऑर्थर के बेटे के शतक पर सभी बधाई देने गए, वो देखकर काफी अच्‍छा लगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जैनब अब्‍बास के इस ट्वीट से बाबर आजम भड़क गए। उन्‍होंने इस ट्वीट का जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा।, “कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोचा करो और अपनी हद पार करने की कोशिश मत किया करो।”

बता दें कि यूएई में इन दिनों पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में हार का सामना करने के बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्‍तान मजबूत स्थिति में है। पाकिस्‍तान ने बाबर आजम 127(263) और हैरिस सौहेल 147(421) के शतक की मदद से पहली पारी में 418/5 रन बनाए। जवाब में पहली पारी में न्‍यूजीलैंड 90 रन पर ऑलआउट हो गई। फॉलोआन पर खेलते हुए न्‍यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 91/2 रन बनाकर खेल रही है।

Editor's Pick