- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs New Zealand: Pakistan dismiss New Zealand for 153 in first innings
अबू धाबी टेस्ट: 59 पर गिरे 2 विकेट, 94 रनों से पीछे पाकिस्तान
अबू धाबी टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान टीम 94 रनों से पीछे चल रही है।
Published On Nov 16, 2018, 05:30 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2018, 05:30 PM IST
Kane Williamson's 63 showcased his excellent batting against spin. @AFP
अबू धाबी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम ने केवल 59 के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए। पाक टीम का पहला विकेट आठवें ओर में गिरा, जब ओवर की तीसरी गेंद पर इमाम उल हक कॉलिन डी ग्रैंडहोम की गेंद पर केन विलियमसन को कैच दे बैठे। दूसरा झटका ट्रेंट बोल्ट ने नौवें ओवर में दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद हफीज भी विलियमसन के हाथों कैच आउट हुए। स्टंप्स तक अजहर अली (10) और हैरिस सोहेल (22) क्रीज पर टिके हुए थे।
दिन की शुरुआत में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम को महज 153 रन पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम यासिर शाह की धारदार गेंदबाजी के आगे 66.3 ओवर में 153 रन ही बना पाई।
New Zealand are bowled out for 153!
Yasir Shah was on excellent form, taking 3/54. #PAKvNZ LIVE https://t.co/0a9thVayXj pic.twitter.com/eL3SIcAhbu
— ICC (@ICC) November 16, 2018
न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 20 रन पर टीम को पहला झटका लगा। मोहम्मद अब्बास ने विकेट के पीछे जीत रावल को कैच करवाया। 35 रन से स्कोर पर टीम को दूसरा झटका यासिर शाह ने टॉम लैथम के रूप में दिया। पाकिस्तान गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाज बेहद लाचार नजर आए। 128 रन के स्कोर पर टीम को 7 विकेट गिर गए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए।
OUT! Ajaz Patel lbw b Yasir Shah 6(43). New Zealand: 153-all out (66.3 ov). More: https://t.co/9xUtnr5QgS #PAKvNZ pic.twitter.com/iFOoHoHTGT
— PCB Official (@TheRealPCB) November 16, 2018
पाकिस्तान की तरफ से यासिर शाह ने 16.3 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मोहम्मद अब्बास, हसन अली और हरिस सोहेल ने दो दो विकेट लिए।
तीन मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान से 3-0 से हार मिली थी जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।