PAK vs SA, 1st T20i: कब और कहां देखें पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20i मैच का LIVE प्रसारण और Live Steaming

3 मैचों की इस टी20 सीरीज से पहले मेजबान पाकिस्तान ने 2 टेस्ट की सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-0 से सफाया किया है.

Edited By : Arun Kumar |Feb 10, 2021, 07:16 PM IST

Published On Feb 10, 2021, 07:16 PM IST

Last UpdatedFeb 10, 2021, 07:16 PM IST

पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका T20i ट्रॉफी @TheRealPCB

पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका T20i ट्रॉफी @TheRealPCB

PAK vs SA, 1st T20i, Live Streaming: पाकिस्तान दौरे पर गई साउथ अफ्रीका का 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान पाकिस्तान ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब गुरुवार से दोनों टीमें 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की शुरुआत करेंगी. सीरीज के तीनों मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. एक ओर जहां बाबर आजम की कप्तानी में खेल रहा पाकिस्तान अपनी विनिंग लय कायम रखना चाहेगा. वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका भी क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में मेजबान टीम को हराकर टेस्ट सीरीज में अपने क्लीन स्वीप का बदला लेने को बेकरार होगी. देखें कब और कहां देख सकेंगे पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20i मैच का लाइव प्रसारण और (PAK vs SA 1st T20i LIVE) स्ट्रीमिंग.

Pakistan vs South Africa, 1st T20i Live Streaming

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20i मैच कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20i मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20i मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20i मैच गुरुवार को शाम 6.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा.

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20i मैच में टॉस कितने बजे से होगा?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20i मैच में टॉस शाम 6.00 बजे होगा.

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20i मैच किस चैनल पर देख सकते हैं?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20i मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं. यह मैच भारत में सोनी टेन 2 और सोनी टेन 2 एचडी (Sony TEN 2 and Sony TEN 2 HD) पर प्रसारित होगा.

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20i मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20i मैच की भारत में लाइव स्‍ट्रीमिंग का लुत्फ आप Sonyliv App और Airtel Xstream App पर उठा सकते हैं.

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच T20i सीरीज के लिए दोनों टीमें:-
पाकिस्तान : आबिद अली, अब्दुल्ला शफीक, इमरान बट्ट, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), फवाद आलम, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, सौद शकील, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, नुमान अली, साजिद खान, यासिर शाह, हैरिस रौफ, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, तबिश खान

साउथ अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (कप्तान), टेंबा बवूमा, एडिम मार्करम, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रेस्टोरियस, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, रासी वैन डेर ड्यूसन, एनरिज नोर्त्जे, वियान मल्डर, लुथो सिंपाला, बेयु हैंडरीक्स, कायल वेरीयन, सारेल इर्वी, कीगान पीटरसन, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे, डैरीन डुपाविलन, मार्को जैनसन

Editor's Pick