- Home
- News
- Pakistan vs south africa 3rd t20i match live cricket streaming and telecast when and where to watch pak vs sa online and live on tv 4421251
PAK vs SA, 3rd T20i: कब और कहां देखें पाकिस्तान साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20i मैच का LIVE प्रसारण और LIVE Steaming
PAK vs SA, 3rd T20i, Live Streaming: साउथ अफ्रीका की टीम को आखिरकार पाकिस्तान के इस दौरे पर पहली जीत मिल गई है. शनिवार को उसने पाकिस्तान को हराकर टी20i सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. आज सीरीज का निर्णायक मैच खेला जाएगा.
Published On Feb 14, 2021, 01:23 PM IST
Last UpdatedFeb 14, 2021, 01:23 PM IST
PAK vs SA, 3rd T20i, Live Streaming: पाकिस्तान दौरे पर आई साउथ अफ्रीका को आखिरकार उसकी पहली जीत नसीब हो गई है. शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उसने मेजबान पाकिस्तान को 6 विकेट से माद देकर 3 टी20i मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. रविवार को इसी मैदान पर इस सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच खेला जाएगा. अफ्रीकी टीम इससे पहले यहां 2 टेस्ट की सीरीज में 0-2 से हारी थी अब वह टी20 सीरीज को जीतकर अपनी इस हार का दर्द कुछ कम करना चाहेगी.
अफ्रीकी टीम अपने युवा खिलाड़ियों के साथ यह टी20 सीरीज खेल रही हैं. लेकिन दूसरे मैच में जीत के बाद उसके इरादे अब बुलंद होंगे. देखें कब और कहां देख सकेंगे पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (Pakistan vs South Africa) के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20i मैच का लाइव प्रसारण और (PAK vs SA 3rd T20i LIVE) स्ट्रीमिंग.
हैनरिच क्लासेन की कप्तानी में उतरी अफ्रीका के लिए शनिवार को ओपनिंग बल्लेबाज रीजा हैनरीक्स और पाइट वैन विल्जोन के अलावा अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और कप्तान क्लासेन का बल्ला भी खूब चला. इसके अलावा ड्वेन प्रिस्टोरियस ने 17 रन देकर 5 कीमती विकेट अपने नाम किए. प्रिस्टोरियस की बदौलत पाकिस्तान 20 ओवर में सिर्फ 144 रन ही बना पाई. अफ्रीकी टीम को एक बार फिर अपने इन खिलाड़ियों से ऐसे ही जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद है.
Pakistan vs South Africa, 3rd T20i Live Streaming
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20i मैच कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20i मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20i मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20i मैच गुरुवार को शाम 6.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे T20i मैच में टॉस कितने बजे से होगा?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे T20i मैच में टॉस शाम 6.00 बजे होगा.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20i मैच किस चैनल पर देख सकते हैं?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे T20i मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं. यह मैच भारत में सोनी टेन 2 और सोनी टेन 2 एचडी (Sony TEN 2 and Sony TEN 2 HD) पर प्रसारित होगा.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे T20i मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे T20i मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप Sonyliv App और Airtel Xstream App पर उठा सकते हैं.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच T20i सीरीज के लिए दोनों टीमें:
साउथ अफ्रीका : हेनरिच क्लासेन (कप्तान & WK), रियान रिकेल्टन, पाइट वैन बिल्जोन, रीजा हैनरिक्स, जानेमन मलान, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, जेजे स्मट्स, जैक्स स्नाइमन, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रेस्टोरियस, नांद्रे बर्गर, ओकुले सेले, जूनियर डाला, जॉर्न फॉर्ट्यून, तबरेज शम्सी, लुथो सिपामला, ग्लेंटन स्टरमैन
पाकिस्तान : पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, हुसैन तलत, इफ्तिकार अहमद, उस्मान कादिर, अमाद बट्ट, दानिश अजीज, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, आमेर यामिन, हैरिर रौफ, हसन अली, मोहम्मद हस्नैन, शाहीद आफरीदी, जफर गोहर, जाहिद महमूद