- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs South Africa: we want to be unbeaten at home, says Kagiso Rabada
कगीसो रबाडा बोले- हम अपने घर पर कभी नहीं हारना चाहते
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में कगीसो रबाडा ने चार विकेट निकाले।
Published On Jan 06, 2019, 02:45 PM IST
Last UpdatedJan 06, 2019, 02:45 PM IST
Kagiso Radaba (File Photo) © Getty Images
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीतने के बेहद करीब है। पहला टेस्ट मैच जीत चुकी अफ्रीकी टीम को पाकिस्तान ने दूसरे मैच में जीत के लिए महज 40 रनों का लक्ष्य दिया है। कगीसो रबाडा और डेल स्टेन ने पहली पारी के दौरान 4-4 विकेट निकाले।
पढ़ें:- स्टार्क, कमिंस, हेज़लवुड के प्रदर्शन से निराश मिशेल जॉनसन ने कहा, नए गेंदबाजों को मौका दें
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कगीसो रबाडा ने कहा, “हम अपने घर में कभी हारना नहीं चाहते हैं। सीरीज शुरू होने से पहले फाफ डु प्लेसिस ने भी कहा था कि हम सीरीज का हर मैच जीतना चाहते हैं। ये एक ऐसी चीज है जिसे हम आगे लेकर जाना चाहेंगे।”
पढ़ें:- कप्तानी से हटाने और T20 टीम से बाहर किए जाने की उम्मीद थी: मिताली राज
रबाडा ने कहा, “हमारा लक्ष्य दुनिया की नंबर एक टीम बनना है। हम दक्षिण अफ्रीका को एक किले की तरह बनाना चाहते हैं, जहां कोई आकर जीत न सके। साथ ही हम ओवरसीज में जाकर भी जीतना चाहते हैं। हमारे पूर्व के खिलाड़ी भी ओवरसीज में लंबे समय तक नहीं हारने का कीर्तिमान बना चुके हैं। ये हमारे लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।”
रबाडा ने कहा, “हमें इस मैच में काफी संघर्ष करना पड़ा है। हमारे लिए आज का दिन भी काफी मेहनत भरा रहा। हमें ये भी समझना होगा कि अगर ये इतना ही आसान होता तो टेस्ट क्रिकेट नहीं कहलाता।”