- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs Sri Lanka, 1st Test: Umpire Nigel Llong’s video turn into internet meme
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच के दौरान घायल होने से बचे अंपायर, इंटरनेट पर उड़ा मजाक
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान अंपायर नाइजल लॉन्ग घायल होते होते बचे।
Published On Oct 03, 2017, 11:13 AM IST
Last UpdatedOct 03, 2017, 11:13 AM IST
अंपायर नाइजल लॉन्ग © Getty Images
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के दौरान गजब का रोमांचक खेल देखने को मिला। रंगना हैराथ की धारदार स्पिन के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम को बिखरते हुए देखकर श्रीलंकन फैंस ने खूब शोर मचाया। मैच के दौरान कई ऐसे मौके आए जब दर्शकों की धड़कने रुक गई। वहीं इसी टेस्ट के दौरान ऐसा किस्सा भी हुआ जब खिलाड़ियों की ही सासें थम गई थी। शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अंपायरिंग कर रहे नाइजल लॉन्ग घायल होने से बाल बाल बचे। मैच के दौरान जब बल्लेबाज ने सामने की तरफ तेज शॉट खेला तो गेंद अंपायर के बेहद करीब से निकल गई।
लॉन्ग ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की और उनकी यही कोशिश इंटरनेट के लिए नया मजाक बन गई। दरअसल खुद को गेंद से बचान की कोशिश करते नाइजल लॉन्ग का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे फनी मेम में बदल दिया। किसी ने लॉन्ग के वीडियो की तुलना पाकिस्तान टीम के लड़खड़ाते बल्लेबाजी क्रम से की तो किसी ने इसे नई तरह का डांस बताया। खैर इससे एक बार फिर साबित हो गया कि अंपायरिंग करना कितना मुश्किल काम है। हाल ही में भारत के श्रीलंका दौरे पर खेले गए टी20 मैच के दौरान विराट कोहली से शॉट से अंपायर रुचिरिया पल्लियांगुरुगे भी चोटिल होते होते बचे थे। [ये भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराया]
Haha. No more fun for Nigel Llong doing umpiring.#PAKvSL pic.twitter.com/LAb9fEzE7s
— Rahul Sharma(@CricFreakRD) October 2, 2017
Unseen footage from today’s match. #PAKvSL pic.twitter.com/NXY8nEGFUI
— Deewan. (@NKDeewan) October 2, 2017
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी नाइजल लॉन्ग आईसीसी अंपायर्स के इलिट पैनल में शामिल हैं। टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट के मैचों में अंपायरिंग करने वाले लॉन्ग का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के दौरान भी उन्होंने कई अहम फैसले दिए थे।