दुबई टेस्ट: असद शफीक और दिलरुवान परेरा ने कर दिया बड़ा कारनामा!

दुबई टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 68 रनों से हरा सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Oct 10, 2017, 05:39 PM IST

Published On Oct 10, 2017, 05:39 PM IST

Last UpdatedOct 10, 2017, 05:39 PM IST

असद शफीक © Getty Images

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में असद शफीक और सरफराज अहमद की संघर्षपूर्ण पारी के बाद भी पाक टीम 68 रनों से मैच हार गया। इस दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी असद शफीक ने दो बड़े कीर्तिमान हासिल किए। असद 112 रनों की पारी खेल पिछले एक साल में टेस्ट मैच की चौथी पारी में दो बार शतक लगाने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दुबई टेस्ट से पहले उन्होंने ब्रिसबेन में खेले डे-नाइट टेस्ट मैच में भी शतक बनाया था। साथ ही असद नर्वस 90 के स्कोर पर आउट हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। असद ने बिना नर्वस 90 का शिकार हुए कुल 11 शतक बनाए हैं। वहीं 29 शतकों के साथ सर डॉन ब्रैडमैन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

हालांकि असद अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने इस मैच में कोई रिकॉर्ड बनाया। श्रीलंकाई खिलाड़ी दिलरुवान परेरा पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर एक टेस्ट मैच में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाकर दो बार पांच विकेट हॉल लेने वाले श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा चामिंडा वास ने भी टेस्ट क्रिकेट में दो बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाकर 5 विकेट हॉल लिया है। परेरा ने इस मैच में सरफराज अहमद, बाबर आजम समेत पांच बल्लेबाजों को आउट किया। [ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने किया पाकिस्तान का क्लीन स्वीप, 2-0 से जीती सीरीज]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दुबई टेस्ट के पांचवे दिन 317 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाक टीम 248 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। असद और सरफराज के अलावा कोई भी खिलाड़ी पारी नहीं संभाल सका। इस मैच के साथ पाकिस्तान 0-2 से टेस्ट सीरीज हार गया। साल 2010 के बाद से यूएई में पाकिस्तान की ये पहली टेस्ट सीरीज हार है।

Editor's Pick