पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, दूसरा टेस्ट: दिमुथ करुणारत्ने ने जड़ा शतक, पहले दिन श्रीलंका का स्कोर 254/3

श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज ने पहले दिन 133 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Edited By : Gunjan Tripathi |Oct 06, 2017, 11:00 PM IST

Published On Oct 06, 2017, 11:00 PM IST

Last UpdatedOct 06, 2017, 11:00 PM IST

दिमुथ करुणारत्ने © AFP (File Photo)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पहले दिमुथ करुणारत्ने की धमाकेदार शतकीय पारी की मदद से श्रीलंका ने 3 विकेट के नुकसान पर 254 का स्कोर खड़ा किया। करुणारत्ने ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा, वहीं उनके टेस्ट करियर का ये सातवां शतक है। दिन खत्म होने तक करुणारत्ने 133 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और कप्तान दिनेश चांडीमल 49 रन बनाकर उनके साथ क्रीड पर टिके हुए थे। पाकिस्तान की ओर से यासिर शाह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, साथ ही मोहम्मद आमिर को भी एक विकेट मिला।

टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका को पहला झटका 23वें ओवर में ही लगा जब कौशल सिल्वा (27) यासिर शाह की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद को कैच थमा बैठे। सिल्वा के आउट होने के बाद संदीरा समरविक्रमा ने करुणारत्ने के साथ पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर श्रीलंका का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 38 रन बनाकर समरविक्रमा मोहम्मद आमिर की गेंद पर कैच आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुसल मेंडिस अपनी खराब फॉर्म को बरकरार रखते हुए केवल 1 रन बनाकर यासिर शाह के शिकार बने। [ये भी पढ़ें: पहले टी20 मैच में विराट कोहली के खिलाफ खास रणनीति बनाएगी ऑस्ट्रेलिया]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान चंडीमल ने करुणारत्ने के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 118 रनों की साझेदारी बनी, इसी बीच करुणारत्ने ने अपना शतक भी पूरा किया। दिन खत्म होने तक श्रीलंका टीम ने 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिए थे।

Editor's Pick