- Home
- News
- Pakistan vs Sri Lanka, 2nd test: Twitter burst in laughter as Wahab Riaz misses run-up 5 times
गेंदबाजी करते समय वहाब रियाज से हुई गलती, ट्विटर पर उड़ा मजाक
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन हुआ था ये वाकया।
Published On Oct 09, 2017, 12:29 AM IST
Last UpdatedOct 09, 2017, 12:29 AM IST
वहाब रियाज© Getty Images
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। हालांकि मैच के दूसरे दिन वह अपने प्रदर्शन नहीं बल्कि किसी और ही वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। दरअसल श्रीलंका की पहली पारी में अपने 69वें ओवर के दौरान रियाज ने एक-दो नहीं बल्कि पांच बार रन-अप लेने के बाद भी गेंद नहीं डाली। वह बार बार पिच तक आते और फिर रुक जाते। इस दौरान कप्तान सरफराज अहमद जहां गुस्से से उन्हें देख रहे थे वहीं कोच मिकी ऑर्थर डग आउट में बैठे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। रियाज की इसी हरकत से वह ट्विटर ट्रोल्स का शिकार बन गए।
मोहम्मद आमिर के मैच से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाजी का पूरा जिम्मा रियाज पर आ गया है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद रियाज ने शानदार वापसी की, मैच के तीसरे दिन उन्होंने दूसरी पारी में श्रीलंका के तीन शीर्ष बल्लेबाजों को आउट कर बता दिया कि वह अब भी गेंदबाजी करना भूले नहीं हैं। तीसरे दिन पाकिस्तान टीम 262 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने फॉलोऑन ना देकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 34 रन पर 5 विकेट खो गए थे। रियाज के 3 विकेटों के अलावा यासिर शाह और मोहम्मज अब्बास ने भी 1-1 विकेट लिया है। [ये भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, दूसरा टेस्ट: तीसरे दिन रंगना हैराथ के आगे ढेर हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज]
Wahab Riaz misses his run-up ” FIVE TIMES ” in a row
Mickey Arthur’s Reaction#PakvSL #PakvsSL pic.twitter.com/8252dD2F7k
— Ahsan (@iPakistaniLAD) October 7, 2017
श्रीलंका टीम अब भी 254 रनों की बढ़त पर है, ऐसे में पाकिस्तान को टेस्ट मैच जीतने के लिए श्रीलंका टीम को जल्द से जल्द ऑल आउट करना होगा। जिसके बाद उन्हें चौथे दिन की पिच पर 300 के करीब स्कोर बनाना है जो कि बेहद मुश्किल होगा।