- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs UAE match canceled big reports comes out from asia cup 2025
PAK vs UAE: PCB ने मानी ICC से हार, 1 घंटे देर से शुरू होगा मुकाबला
यूएई और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाला आज का मुकाबला रद्द होने के कगार पर पहुंच गया है.
Published On Sep 17, 2025, 06:26 PM IST
Last UpdatedSep 17, 2025, 06:26 PM IST
Pakistan cricket team
Pakistan Not Play Against UAE: एशिया कप 2025 को लेकर आज बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. ये खबर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ी हुई है. दरअसल, पाकिस्तान की मीडिया चैनल जिओ न्यूज के अनुसार पाकिस्तानी टीम आज यूएई के साथ मुकाबले में 1 घंटे देर से उतरेगी.
दरअसल, पहले रिपोर्ट सामने आ रही थी कि पाकिस्तान टीम इस मुकाबले में नहीं उतरेगी. अब खबर सामने आ रही है कि यह मुकाबला 1 घंटे की देर से शुरू होगी.
कैसे शुरू हुआ मामला?
दरअसल, इस मामले की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के बीच बीते रविवार को हुए मुकाबले से शुरू हुई. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के बाद सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. वहीं मैच में टीम इंडिया जीत के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इस घटना के बाद से ही पाकिस्तानी टीम बौखला गई थी. मैच में रेफरी की जिम्मेदारी एंडी पाइक्रॉफ्ट ही निभा रहे थे.
इस घटना के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा था कि अगर उन्हें मैच रेफरी के पद से हटाया नहीं जाता है तो वह मैच का बहिष्कार करेंगे. पत्र में यह भी पूछा गया था कि एक मैच रेफरी ये कैसे कह सकता है कि दोनों टीम के कप्तान या खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाए.