लाहौर में ही खेली जाएगी पाकिस्तान बनाम वर्ल्ड XI टी20 सीरीज

पीसीबी अध्यक्ष नज़म सेठी ने सितंबर में वर्ल्ड XI टीम के दौरे की पुष्टि की।

Edited By : Gunjan Tripathi |Aug 21, 2017, 04:42 PM IST

Published On Aug 21, 2017, 04:42 PM IST

Last UpdatedAug 21, 2017, 04:42 PM IST

पाकिस्तान ने इस साल अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीती है © Getty Images
पाकिस्तान ने इस साल अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीती है © Getty Images

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नज़म सेठी ने बयान दिया है कि पाकिस्तान बनाम वर्ल्ड XI टी20 सीरीज पाकिस्तान में ही खेली जाएगी। खबरें आ रही थी कि सितंबर में होने वाली ये तीन मैचों की सीरीज सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान की जगह श्रीलंका में आयोजित हो सकती है लेकिन अब सेठी के इस बयान ने सभी अफवाहों पर रोक लगा दी है। लंबे समय से किसी भी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है लेकिन बोर्ड की लगातार कोशिशों के चलते उन्हें एक नहीं बल्कि तीन-तीन सीरीजों की मेजबानी करने का मौका मिला है।

वर्ल्ड XI  टीम के साथ टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन लाहौर में ही करेगा। सेठी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “क्रिकेट वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नवंबर में लाहौर में होने वाली टी20 सीरीज की चर्चा को आगे बढ़ा रहे हैं। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में वर्ल्ड XI, श्रीलंका टीम और वेस्टइंडीज टीम पाकिस्तान आएगी।” बोर्ड के कई प्रयासों के बाद पाकिस्तान को ये घरेलू सीरीज मिली हैं इसलिए वह इसे अपने हाथ ने जाने नहीं देना चाहेंगे। सुरक्षा इंतजाम को लेकर सेठी ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि हमने जिन सुरक्षा इंतजामो का वादा किया है हम उसे पूरा कर सकें। श्रीलंका टीम वर्ल्ड XI  के बाद आएगी, अगर सुरक्षा सही लगे तो।” [ये भी पढ़ें: करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल ने भारतीय टीम के विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी की]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार ने संकेत दिया है कि तैयारी पूरे जोरों पर है, इस महीने के अंत में आईसीसी की सुरक्षा टीम भी पहुंच रही है। अब तक सब कुछ सही जा रहा है।” साल 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की जमीन पर क्रिकेट का सूखा पड़ गया था। जिम्बाव्बे और अफगानिस्तान को छोड़ किसी भी टीम ने इस दौरान पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। हालांकि अब स्थितियां बदल रही हैं, उम्मीद है बोर्ड अपने वादे पूरे कर सकेगा।

Editor's Pick