Pakistan vs Zimbabwe, 1st T20I: बाबर आजम की कप्तानी पारी से पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हराया

Pakistan vs Zimbabwe, 1st T20I: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधीवीरे के नाबाद 70 रन की बदौलत 6 विकेट पर 156 रन बनाए

Edited By : India.com Staff |Nov 07, 2020, 08:41 PM IST

Published On Nov 07, 2020, 08:41 PM IST

Last UpdatedNov 07, 2020, 08:41 PM IST

Pakistan vs Zimbabwe, 1st T20I: पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जिम्बाब्वे को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 6 विकेट से पराजित कर दिया.  इस जीत से मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0  बढ़त बना ली है.  रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की ओर से रखे गए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 7 गेंद बाकी रहते 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया.

बाबर आजम ने खेली 82 रन की पारी 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 55 गेंदों पर 9 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 82 रन बनाए वहीं अनुभवी मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने 32 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए.  ओपनर फखर जमां 12 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए.  जिम्बाब्वे की ओर से मुजारबानी ने दो विकेट चटकाए.

जिम्बाब्वे ने 156 रन बनाए थे 

इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधीवीरे के नाबाद 70 रन की बदौलत 6 विकेट पर 156 रन बनाए थे.  मधीवीरे ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 48 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्का लगाया.  ओपनर और विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर ने 13 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए जबकि सीन विलियम्स ने 4 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेली.

एल्टन चिगुंबरा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए.  पाकिस्तान की ओर से हैरिस रउफ और वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने 2-2 विकेट लिए वहीं मोहम्मद हसनैन (Mohammad Hasnain) और उस्मान कादिर ने एक एक विकेट चटकाए.

Editor's Pick