संन्यास से वापसी को तैयार पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर जुल्करनैन हैदर

साल 2010 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले जुल्करनैन हैदर ने इसी साल संन्यास का एलान कर हर किसी को चौंकाया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2019, 05:16 PM IST

Published On Jan 24, 2019, 05:16 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 05:16 PM IST

Zulqarnain Haider © Getty Images

पाकिस्तान के विवादित क्रिकेटर जुल्करनैन हैदर ने संन्यास से वापसी की घोषणा की है। साल 2010 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले जुल्करनैन हैदर ने इसी साल संन्यास का एलान कर हर किसी को चौंकाया था।

हैदर ने साल 2010 में नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज को बीच में छोड़ने के बाद दौरान सुर्खियों में आए थे। हैदर ने इस बात का खुलासा किया था कि किसी अंजान आदमी ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैदर को मैच हारने के लिए कहा गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: फेहलुकवेओ पर नस्‍लभेदी टिप्‍पणी पर सरफराज ने मांगी माफी

गौरतलब है 5 नवंबर 2010 में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। 49.5 गेंद पर हैदर ने विजयी रन लेकर टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में उन्होंने 22 गेंद पर 19 रन की पारी खेली थी।

हैदर ने पाकिस्तान की तरफ से 1 टेस्ट, 4 वनडे और 3 टी20 खेले हैं। एक मात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में वो शून्य पर आउट हुए थे जबकि दूसरी पारी में 88 रन बनाए थे। हैदर के संन्यास के वापसी की पुष्टि खेल पत्रकार साज सादिक ने ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा है, “एक और पाकिस्तानी विकेटकीपर खबर में है। जुलकरनैन हैदर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले को वापस लेने का एलान किया है।”

Editor's Pick