add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान का नया पैंतरा, क्या भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा पीसीबी

लाहौर: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान नया पैंतरा चलने की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तान का कहना है कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला उसने कम से कम शुक्रवार तक टाल दिया है. इतना ही नहीं पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ अपने अहम मुकाबले का बहिष्कार करने...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 26, 2026 9:02 PM IST

लाहौर: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान नया पैंतरा चलने की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तान का कहना है कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला उसने कम से कम शुक्रवार तक टाल दिया है. इतना ही नहीं पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ अपने अहम मुकाबले का बहिष्कार करने तक विचार कर रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद कहा कि बोर्ड पुरुषों के टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नकवी ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई.

नकवी ने ट्वीट किया, ‘मेरी प्रधानमंत्री के साथ लंबी बैठक हुई और मैंने उन्हें आईसीसी मामले के बारे में बताया. उन्होंने निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों पर विचार करते हुए इसे सुलझाएं.’ उन्होंने कहा, ‘यह तय हुआ कि आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा.’

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने नकवी से कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश को हर संभव मदद देनी चाहिए जिसे हाल में सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री को कई स्थितियों के बारे में बताया गया जिसमें पाकिस्तान का विश्व कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजना या टूर्नामेंट में हिस्सा लेना लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करना शामिल है.

पीसीबी ने पहले कहा था कि बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बदलती स्थिति को देखते हुए सरकार ही इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर आखिरी फैसला लेगी.

बीस टीम के इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कोई भी पुख्ता खतरा मौजूद नहीं है.

पाकिस्तान सात फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा. जिसके बाद उसके मैच अमेरिका (10 फरवरी), भारत (15 फरवरी) और नामीबिया (18 फरवरी) के खिलाफ होंगे.

पीसीबी ने रविवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें अनुभवी बाबर आजम शामिल हैं लेकिन हारिस रऊफ नहीं हैं. टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे.