×

झुका पाकिस्तान, वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने को हुआ तैयार

एशिया कप के लिए भारत ने पाकिस्तान दौरा करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - May 20, 2023 2:35 PM IST

भारत में इस साल के आखिर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. उससे पहले सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है. एशिया कप के लिए भारत ने पाकिस्तान दौरा करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी थी. मगर अब पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने को तैयार है. पीसीबी ने आईसीसी को इस संबंध में जानकारी दी है.

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा था कि अगर भारत अपनी टीम को हमारे देश में नहीं भेज सकता है तो हमारे देश की सरकार भी अपनी टीम को भारत में नहीं भेजेगा. उन्होंने कई बार इसे दुहराया था, मगर अब इस मामले में पाकिस्तान बैकफुट पर आया है. पाकिस्तान ने आईसीसी को कंफर्म किया है कि उनकी टीम भारत का दौरा करेगी.

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन पांच अक्टूबर से हो सकता है. पाकिस्तान की टीम के ज्यादातर मुकाबले कोलकाता, चेन्नई और बैंगलोर में खेले जा सकते हैं. आईपीएल 2023 के समापन के बाद टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो सकता है.