• Home
  • News
  • Pakistan wins 3rd T20 by 13 runs to clinch a 2-1 series victory over West indies

WI VS PAK: साहिबजादा फरहान- सैम अयूब की धमाकेदार पारी, पाकिस्तान का T20I सीरीज पर 2-1 से कब्जा

पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा था, वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 04, 2025, 10:47 AM IST

Published On Aug 04, 2025, 10:47 AM IST

Last UpdatedAug 04, 2025, 10:47 AM IST

Pakistan cricket team

Pakistan cricket team

WI VS PAK 3rd T20I: साहिबजादा फरहान (53 बॉल में 74 रन) और सैम अयूब (49 बॉल में 66 रन) के धमाकेदार अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 मैच में 13 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है.

तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा था, वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी. सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी, वहीं दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी. साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, वहीं मोहम्मद नवाज प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फरहान- अयूब के बीच 138 रन की ओपनिंग साझेदारी

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और सैम अयूब के बीच 138 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट 16.2 ओवर में गंवाया. साहिबजादा फरहान ने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए, वहीं सैम अयूब ने चार चौके और दो छक्के जड़े. हसन नवाज ने 15 रन की पारी खेली, वहीं मोहम्मद हैरिस (02) ने निराश किया. खुशदिल शाह 06 गेंद में 11 रन और फहीम अशरफ 03 बॉल में 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

176 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज की टीम एलिक अथानाजे (40 बॉल में 60 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (35 बॉल में 51 रन) के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 25 रन बनाने थे, हसन अली के ओवर में गुडाकेश मोटी और रोमारियो शेफर्ड सिर्फ 11 रन ही बना सके.

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार सातवीं टी20 सीरीज जीती

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को लगातार सातवीं बार टी20 सीरीज में मात दी है, 2013 से जीत का यह सिलसिला जारी है. साल 2013 में पाकिस्तान ने सीरीज के दोनों मैच अपने नाम किए थे, इसके बाद 2016/17 में पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया, जबकि साल 2017 में सीरीज 3-1 से अपने नाम की.

पाकिस्तान की टीम ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर 3-0 से क्लीन स्वीप किया, साल 2021 में टी20 सीरीज चार मुकाबलों की थी, लेकिन सीरीज के तीन मुकाबले बेनतीजा रहे, इकलौते मैच को पाकिस्तान ने सात रन से अपने नाम कर सीरीज 1-0 से जीती. 2021/22 में पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, इसके बाद अब पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज 2-1 से हराकर लगातार सातवीं टी20 सीरीज जीत ली है.

Editor's Pick