कप्तान फातिमा सना और वहाब रियाज में तनातनी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

pakistan women cricket controversy: महिला टी20 विश्व कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान महिला क्रिकेट में भूचाल आ गई है. रिपोर्ट के अनुसार ड्रेसिंग रुम के अंदर माहौल काफी तनावपूर्ण है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 24, 2026, 08:05 PM IST

Published On Jun 24, 2026, 08:05 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2026, 08:05 PM IST

महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी महिला टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के तलाश में लगी हुई हैं. लेकिन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टीम के भीतर मतभेद हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन लेकिन सोशल और मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम में काफी समस्यायें चल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के खेल का स्तर भी नीचे जा रहा है.

फातिमा सना और वहाब रियाज में तनातनी

पाकिस्तान को मंगलवार को विश्व कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है और टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज टीमों के खिलाफ ट्राई सीरीज में भी खाता नहीं खुला था. पिछले साल वनडे विश्व कप में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर रहा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयन के मसलों पर कप्तान फातिमा सना और टीम मेंटोर वहाब रियाज के बीच भारी मतभेद हैं.बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले सना ने सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज के कमरे में उनके पति के रूकने पर ऐतराज जताया था. एक रिपोर्ट में कहा गया कि सना के कहने पर अली यूनिस को कमरे से जाना पड़ा.वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच से एक दिन पहले आलिया अभ्यास छोड़कर अपने पति के साथ तफरीह के लिये गई थी. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सना नहीं चाहती थी कि आलिया खेले लेकिन वहाब ने उन्हें चुना.आलिया फ्लॉप रही और पाकिस्तान वह मैच हार गया.सना ने सभी के सामने वहाब से कहा कि हार के लिये वह जिम्मेदार है. क्योंकि अनुशासन प्रोटोकॉल लागू नहीं कर सके.

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और मेंटोर वहाब रियाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें फातिमा को वहाब कुछ कह रहे हैं. लेकिन कप्तान सना उनकी तरफ देख तक नहीं रही हैं. जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भूचाल सा आ गया है.

Editor's Pick