20 अगस्‍त को भारतीय महिला से निकाह करेंगे पाक गेंदबाज हसन अली

हसन अली की पत्‍नी एक नामी एयरलाइंस में बतौर फ्लाइट इंजीनियर काम करती हैं।

Edited By : Press Trust of India |Aug 02, 2019, 08:01 PM IST

Published On Aug 02, 2019, 08:01 PM IST

Last UpdatedAug 02, 2019, 08:01 PM IST

भारतीय मूल की युवती से शादी को लेकर चल रही अटकलबाजियों को खत्म करते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने शुक्रवार को कहा कि वह 20 अगस्त को दुबई में शामिया आरजू से निकाह कर रहे हैं।

दुबई में बसी शामिया अमिरात एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर हैं जबकि उनके परिवार के सदस्य नयी दिल्ली में रहते हैं। हसन ने अपने गृहनगर गुजरानवाला में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे परिवार सादा समारोह कराना चाहते थे लेकिन अब मीडिया में इसकी खबरें आ गयी हैं तो मैंने इसे आधिकारिक करने का फैसला किया ताकि मेरी शादी को लेकर कोई अटकलबाजी नहीं हो। ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऐसा हो सकता है भारत का प्‍लेइंग-XI

शामिया शादी के बाद गुजरानवाला में ही बस जायेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा निकाह 20 अगस्त को तय हुआ है जबकि रूखसती तीन महीने बाद होगी और शादी के बाद हमारी योजना शामिया ने मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनाटिक्स की डिग्री ली है और उन्होंने इंग्लैंड में भी पढ़ाई की है।

हसन ने कहा, ‘‘मैं काले और लाल रंग का शेरवानी सूट पहनूंगा जबकि वह भारतीय परिधान पहनेंगी।’’ हसन ने कहा कि वह एक साल पहले दुबई में शामिया से मिले थे और उस मुलाकात के बाद उनकी मित्रता गहरी होती गयी।

पढ़ें:- चोट के चलते एशेज सीरीज के साथ पूरे सीजन से बाहर हुए मार्क वुड

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘मैंने अपनी पसंद का इजहार पहले किया और उन्हें प्रस्ताव दिया जिसके बाद हमारे परिवारों ने जिम्मेदारी ली। ’’

हसन पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर हैं जो भारतीय महिला सेे शादी करेंगे। उनसे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं।

मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में निकाह किया था जिनका एक बेटा है। पूर्व कप्तान जहीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे।

Editor's Pick