T20 World Cup: आजम खान को नहीं किसी की फिक्र, सरेआम बर्गर खाते नजर आए

T20 वर्ल्ड कप 2024 में एक तरफ पाकिस्तान टीम आलोचना का सामना कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ आजम खान बर्गर खाने में व्यस्त हैं. आजम का बर्गर खाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Edited By : Vanson Soral |Jun 11, 2024, 02:27 PM IST

Published On Jun 11, 2024, 02:27 PM IST

Last UpdatedJun 11, 2024, 02:27 PM IST

Azam Khan

PIC- @ICC

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से मात दी. इस जीत से भारत ने सुपर-8 राउंड में पहुंचने की अपनी संभावना को बढ़ा दिया है जबकि पाकिस्तान पर लगातार 2 हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे पाकिस्तान टीम का काफी मजाक उड़ रहा है. दरअसल, पाकिस्तान के विकेटकीपर आजम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आजम एक फूड स्टॉल पर बर्गर खाते दिख रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कब का है, यह साफ नहीं है.

आजम को नहीं डाइट की चिंता

आजम के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आए हैं. माजिद मजीद नाम के एक प्रोफेशनल क्रिकेटर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मैं हमेशा व्यक्तिगत टिप्पणी की निंदा करता हूं, लेकिन आजम खान का यह व्यवहार अस्वीकार्य है. इसे कहते हैं अपने काम के लिए खुद की देखभाल करना और उसके लिए आपको पैसे मिलते हैं. अगर उन्हें परवाह नहीं है तो PCB को क्यों परवाह करनी चाहिए? हमें ऐसी मानसिकता से छुटकारा पाने की ज़रूरत है जो परवाह नहीं करती.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के पहले मैच में आजम खान आयरलैंड के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे जिसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया था. उनकी जगह शादाब खान को मौका दिया गया था जो कुछ खास नहीं कर पाए.

आजम खान जब से पाकिस्तान टीम का हिस्सा बने है तब से लगातार फेल हो रहे हैं. आजम बल्ले से ही नहीं बल्कि विकेट के पीछे कैच छोड़ने की वजह से भी लगातार आलोचना झेल रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें भारत के खिलाफ मैच में मौका नहीं दिया गया.

Editor's Pick