पाकिस्तानी फैन्स ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच बारिश में धुल गया था जिसके कारण पाकिस्तान को नंबर एक टीम बनने का मौका मिल गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2016, 02:42 PM IST

Published On Aug 26, 2016, 02:42 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2016, 02:42 PM IST

फोटो साभार: Twitter.com
फोटो साभार: Twitter.com

हाल ही में भारत को पीछे छोड़कर टेस्ट में नंबर एक टीम बनने वाली पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी व चाहने वाले खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। लेकिन कुछ पाकिस्तान फैन्स इस जीत के नशे में अतिउत्साही हो गए हैं और उन्होंने ट्विटर पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का ही मजाक बना डाला। गौरतलब है कि भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच बारिश में धुल गया था जिसके कारण पाकिस्तान को नंबर एक टीम बनने का मौका मिल गया। मिसबाह उल हक की अगुआई में पाकिस्तान पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना है।

पाकिस्तान के कुछ फैन्स ने फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर ट्टिटर पर पोस्ट की है जिसमें मिस्बाह उल हक विराट कोहली को कंधे पर उठाए हुए हैं। इनमें एक तस्वीर में तो कप्तान मिस्बाह उल हक पहलवान के अंदाज में भारतीय कप्तान विराट कोहली को कंधे पर उठाए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटोशॉप्ड तस्वीर में मिसबाह एक राजा कि तरह सिंहासन पर बैठे हैं जबकि विराट कोहली दरबान की तरह उनके बगल में खड़े दिख रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फोटो साभार: ट्विटर डॉट कॉम
फोटो साभार: ट्विटर डॉट कॉम

यह पहली बार नहीं है जब विदेशी फैन्स ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया हो बल्कि इसके पहले बांग्लादेश के क्रिकेट फैन्स भी ये हरकत कर चुके हैं। एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले ​बांग्लादेशी क्रिकेट प्रशंसक भी टीम इंडिया का मजाक उड़ा चुके हैं। एक तस्वीर में तो बांग्लादेश कप्तान तस्किन अहमद को फोटोशॉप्ड तस्वीर में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कटा हुआ सिर लिए भी दिखाया गया था। कुछ ऐसी ही बेहूदगी इस बार पाकिस्तानी क्रिकेट के कुछ प्रशंसकों ने की है। भारतीय टीम वर्तमान में यूएस में है जहां वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 और 28 अगस्त को दो टी20 सीरीज खेलेगी। भारत को अगर टी20 में नंबर 2 पर बरकरार रहना है तो उसे एक जीत जरूर हासिल करनी होगी।

Editor's Pick