×

PAK vs HK: बाबर आजम के फ्लॉप शो पर भड़के पाकिस्तानी फैन, विराट को लिया आड़े हाथों

भारत के खिलाफ जहां बाबर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर का शिकार बने तो वहीं, हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तानी कप्तान को उन्हीं के देश से ताल्लुक रखने वाले एहसान खान ने आउट किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - September 2, 2022 8:29 PM IST

एशिया कप 2022 का आगाज होने से पहले पाकिस्तानी फैंस अपने कप्तान बाबर आजम के बल्ले से बड़ी पारियां देखने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा। एशिया कप के पहले मैच में बाबर भारत के खिलाफ 10 रन और हांगकांग के खिलाफ सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम के फ्लॉप शो के कारण पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

एशिया कप में बाबर आजम का लगातार सस्ते में आउट होना पाकिस्तानी फैंस को रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर पाक कप्तान को लेकर मजेदार मीम्स शेयर होने लगे। एक यूजर ने तो बाबर और केएल राहुल को जोड़ीदार बता दिया क्योंकि दोनों ही अभी तक टूर्नामेंट में बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं। यही नहीं, पाकिस्तानी फैंस ने विराट कोहली पर भी जमकर तंज कसा और बाबर को अपनी खराब फॉर्म देने का आरोप लगाया।

भारत के खिलाफ जहां बाबर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर का शिकार बने तो वहीं, हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तानी कप्तान को उन्हीं के देश से ताल्लुक रखने वाले एहसान खान ने आउट किया। एहसान खान काफी खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं और 2018 के एशिया कप में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को आउट कर चुके हैं। धोनी तो एहसान खान के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।