- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistani Pacer Hasan Ali out of T20 series against Australia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए हसन अली
पाकिस्तान तेज गेंदबाज हसन अली बैक इंजरी की वजह से आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
Edited By : Press Trust of India |Oct 21, 2019, 12:14 PM IST
Published On Oct 21, 2019, 12:14 PM IST
Last UpdatedOct 21, 2019, 12:14 PM IST
हसन अली (getty images)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि रिहैबिलिटेशन के बाद हसन का एमआरआई कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार हफ्ते और आराम करने की सलाह दी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हसन लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है लेकिन उसकी पीठ की समस्या ठीक होने में समय लग रहा है।’’
The Hundred Draft: गेल, रबाडा और मलिंगा को नहीं मिला खरीदार; 1 करोड़ में बिके स्मिथ-वार्नर
25 साल के हसन पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा हैं, खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए कुल 148 विकेट चटकाए हैं।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पीठ की तकलीफ की वजह से ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस चोट की वजह से हसन इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।