• Home
  • News
  • Pakistani Spinner Noman ali become oldest player to take 100

टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले कौन हैं सबसे बूढ़े गेंदबाज? पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में हर दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड पाकिस्तानी गेंदबाज नोमान अली के नाम दर्ज हो गया है.

Edited By : Saurav Kumar |May 12, 2026, 04:14 PM IST

Published On May 12, 2026, 04:14 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2026, 04:14 PM IST

pakistan Cricket Team

pakistan Cricket Team

Oldest Player to Take 100 Test Wickets: क्रिकेट के दुनिया में आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते रहते हैं. गेंदबाजी की बात हो या बल्लेबाजी की हर दिन यहां खिलाड़ी अपनी चमक किसी ना किसी तरह बिखरते रहते हैं. इन्हीं रिकॉर्ड की लिस्ट में अब एक नाम पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज नोमान अली का भी जुड़ गया है. नोमान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं.

नोमान 100 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज

नोमान ने 39 साल 217 दिन की उम्र में अपने 100 विकेट पूरे किए और टेस्ट क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने. इस मामले में नोमान ने इंग्लैंड के बॉबी पील को पीछे छोड़ा. बॉबी ने 1896 में 39 साल 180 दिन की उम्र में 100 विकेट लिए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाजों में इंग्लैंड के रे इलिंगवर्थ (39 वर्ष 30 दिन), ऑस्ट्रेलिया के क्लैरी ग्रिमेट (39 वर्ष 22 दिन) और इंग्लैंड के सिडनी बार्न्स (38 साल 310) का नाम भी शामिल है.

सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज

नोमान पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं. नोमान ने 22 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की है. फजल महमूद ने भी अपने 100 विकेट 22 मैचों में पूरे किए थे. सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान गेंदबाजों में यासिर शाह पहले नंबर (17 मैच), सईद अजमल दूसरे नंबर (19 मैच) और वकार युनुस तीसरे नंबर (20 मैच) पर हैं.

टेस्ट मैच पर गौर करें तो पाकिस्तान को जीत के लिए 76 ओवरों में 268 रन का लक्ष्य मिला है. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे. पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमटी थी. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 240 रन पर घोषित की और पहली पारी में मिले 27 रन की बढ़त की बदौलत पाकिस्तान को जीत के लिए 268 का लक्ष्य दिया है.

Editor's Pick