- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan’s 20 cricketers including Saeed Ajmal, Yasir Hameed stranded in Uganda
युगांडा में टी20 लीग खेलने गए पाकिस्तानी क्रिकेटर फंसे
भुगतान विवाद के चलते रद्द हो गई टी20 लीग
Published On Dec 22, 2017, 02:26 PM IST
Last UpdatedDec 22, 2017, 02:26 PM IST

युगांडा की राजधानी कंपाला में पाकिस्तान के 20 खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक सईद अजमल, यासिर हमीद और इमरान फरहत समेत पाकिस्तान के 20 खिलाड़ी कंपाला में टी20 लीग खेलने गए थे लेकिन भुगतान विवाद के चलते वो लीग भी रद्द कर दी गई और अब पाकिस्तानी खिलाड़ी कंपाला में फंस गए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी पीसीबी से एनओसी लेने के बाद युगांडा गए थे लेकिन वहां पहुंचकर आयोजकों ने लीग करवाने से मना कर दिया, उन्होंने ये दलील दी की मुख्य प्रायोजक ने लीग से अपने हाथ खींच लिए हैं।
पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने पीटीआई को बयान देते हुए कहा ,‘‘ हमें तब बताया गया कि मुख्य प्रायोजक के पीछे हटने के कारण हमें पैसा नहीं मिलेगा । हम तुरंत लौटना चाहते थे लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर हमें बताया गया कि आयोजकों ने उस ट्रैवल एजेंसी को भी पैसे नहीं दिये है जिसने टिकट जारी किये हैं तो हमें होटल लौटना पड़ा । ’’ खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने पीसीबी और पाकिस्तान दूतावास से संपर्क किया और अब वे स्वदेश लौट रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि हम शनिवार तक पाकिस्तान पहुंच जायेंगे । ये बहुत खराब अनुभव रहा और पैसा कमाने की बजाय हमें अपनी जेब से पैसा देना पड़ा है ।’’ पीसीबी ने एक बयान में कहा कि वो मामले की जांच कर रहा है ।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-features-at-number-3-in-forbes-list-of-top-10-indian-celebrity-earners-672233″][/link-to-post]
पीसीबी ने कहा, ‘हम आईसीसी से युगांडा की लीग पर बातचीत कर रहे हैं। आईसीसी ने एफ्रो टी20 लीग को मंजूरी दी थी जिसके बाद हमने खिलाड़ियों को एनओसी दी थी। हम एफ्रो टी20 लीग के मामले की जांच कर रहे हैं, जब हमें पूरी जानकारी मिलेगी तो हम आगे की कार्यवाही करेंगे।’