पहले दो टेस्ट में लगातार शतक जड़ने वाले दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हुए आबिद अली

32 साल की उम्र में आबिद अली ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट में डेब्यू किया।

Edited By : Press Trust of India |Dec 22, 2019, 03:25 PM IST

Published On Dec 22, 2019, 03:25 PM IST

Last UpdatedDec 22, 2019, 03:25 PM IST

आबिद अली (Twitter)

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज आबिद अली उन दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने अपने पहले दो टेस्ट में लगातार मैचों में शतक जड़े हैं।

आबिद ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के तीसरे दिन ये उपलब्धि हासिल की। 32 साल के इस खिलाड़ी ने स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया पर स्वीप शॉट से दो रन लेने के साथ ये कारनामा अपने नाम किया। उन्होंने रावलपिंडी में अपने डेब्यू टेस्ट में 109 रन की पारी खेली थी जो ड्रॉ रहा था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले टेस्ट में उस शतक से आबिद टेस्ट और वनडे डेब्यू में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने इस साल के शुरू में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे में 112 रन की पारी खेली थी।

डेल स्‍टेन की जगह शामिल हुए इस पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल झटक किया सभी को हैरान

आबिद इस तरह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दो टेस्ट में लगातार सैकड़ा जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी और नौंवे बल्लेबाज बन गए। भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन ने दिसंबर 1984 में घरेलू मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण के बाद पहले तीन टेस्ट में तीन शतक जमाए थे।

Editor's Pick