add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हनीफ मोहम्मद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए शहज़ार मोहम्मद ने जड़ा दोहरा शतक

पाकिस्तानी दिग्गज हनीफ मोहम्मद के परिवार की तीनों पीढ़ियों के नाम दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 13, 2018 2:10 PM IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर शहज़ार मोहम्मद अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार दोहरा शतक जड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज हनीफ मोहम्मद के पोते शहज़ार ने घरेलू क्रिकेट मैच में 265 रनों की पारी खेली। मोहम्मद परिवार पाकिस्तान की एकलौता ऐसा परिवार है जहां की तीनों पीढ़ियों ने प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक जड़ा है।

शहज़ार के दादा और पूर्व क्रिकेटर हनीफ मोहम्मद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच में 499 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं शहज़ार के पिता और हनीफ के बेटे शोएब मोहम्मद भी 208 रनों की पारी खेल चुके हैं। हनीफ ने पाकिस्तानी राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 55 टेस्ट मैच खेले थे, वहीं शोएब ने 45 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

इतना ही नहीं हनीफ के दोनों भाईयों सादिक और मुश्ताक मोहम्मद के नाम भी प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक बनाने का कीर्तिमान है। साथ ही सादिक के बेटे इमरान भी दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट के इतने मशहूर और सम्मानित परिवार से आने की वजह से शहज़ार पर अपने आप को साबित करने का काफी दबाव है। 26 साल के शहज़ार राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अपने इस अनोखे कीर्तिमान के बारे में जियो टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये मोहम्मद परिवार के सभी लोगों के लिए खास पल है। ये दिखाता है कि क्रिकेट हमारे खून में दौड़ता है। अगर आज हनीफ साहब जिंदा होते तो काफी गर्व महसूस करते।”