• Home
  • News
  • Pakistan’s Salman Agha reprimanded for code of conduct breach during 2nd Test vs Bangladesh

मैदान पर गुस्सा दिखाने की मिली सजा, सलमान अली आगा को आईसीसी ने लगाई फटकार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है. आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 20, 2026, 07:36 PM IST

Published On May 20, 2026, 07:36 PM IST

Last UpdatedMay 20, 2026, 07:36 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा. बांग्लादेश ने पहली बार अपने घर पर टेस्ट में पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया है. इस शर्मनाक हार के बाद सलमान अली आगा पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है. दूसरे टेस्ट मैच में 437 रनों का पीछा करते हुए आगा 71 रन के स्कोर पर तैजुल इस्लाम का शिकार बन गए. जिसके बाद पवेलियन जाते समय सलमान ने अपने बल्ले को एक विज्ञापन बोर्ड पर मार दिया. जिसपर आईसीसी ने उनको फटकार लगाई है.

सलमान अली आगा पर आईसीसी ने लिया एक्शन

पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के लिए आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर फटकारा है. आईसीसी के अनुसार सलमान ने ‘खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता’ के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया. जो किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग करने से संबंधित है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आधिकारिक फटकार के अलावा सलमान आगा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है. यह 24 महीनों के भीतर में उनका दूसरा अपराध था. जिससे उनके कुल डिमेरिट प्वाइंट्स की संख्या बढ़कर 2 हो गई है. इसी साल 13 मार्च को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मैच के दौरान सलमान को अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया था. यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और अलाउद्दीन पालेकर, थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और फोर्थ अंपायर मसूदुर रहमान मुकुल ने लगाया था. सलमान ने अपना अपराध स्वीकारते हुए आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो की प्रस्तावित सजा को मान लिया. ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर खिसकी पाकिस्तान

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 78 रन से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 104 रन से गंवा दिया था. इस हार के साथ पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर खिसक गया है. मौजूदा चक्र में उसने चार मुकाबलों में से केवल एक ही जीता है. वही बांग्लादेश की टीम डब्ल्यूटीसी अंकतालिका में भारतीय टीम से ऊपर 5वें नंबर पर आ गई है. उन्होंने अबतक 4 मैच खेले हैं. जिसमें 2 मुकाबले में जीत और 1 ड्रॉ पर खत्म हुआ था. जबकि सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

Editor's Pick