- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan’s spinner Shadab Khan out of England tour
इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए पाकिस्तान के शादाब खान
स्पिन गेंदबाज शादाब खान को पाकिस्तान के विश्व कप स्क्वाड में जगह मिली है।
Published On Apr 21, 2019, 04:01 PM IST
Last UpdatedApr 21, 2019, 04:01 PM IST
शादाब खान (Getty Images)
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान बीमार होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
जियो टीवी के अनुसार, शादाब के शरीर में एक वायरस मिला है, जिसके इलाज में कम से कम चार सप्ताह का समय लगेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ से शादाब का इलाज कराएगी ताकि वो 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो और टीम में अहम भूमिका निभा सके।
आईसीसी विश्व कप 2019: भारत समेत बाकी टीमों के वनडे स्क्वाड
पाकिस्तान विश्व कप से पहले तैयारियों के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी। शादाब ने अब तक पाकिस्तान के लिए 34 वनडे और 32 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अब तक वनडे में 47 जबकि टी-20 में 44 विकेट अपने नाम किए हैं।
पाकिस्तान का विश्व कप स्क्वाड
सरफराज अहमद (कप्तान-विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, आबिद अली, बाबर आजम, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, जुनैद खान, मोहम्मद हसनैन।