अनिल कुंबले के बाद एक दिन में 10 विकेट निकालने वाले पहले टेस्‍ट गेंदबाज बने यासिर शाह

50 रन के स्‍कोर तक न्‍यूजीलैंड का एक भी विकेट नहीं गिरा था, लेकिन यासिर शाह की फिरकी के जाल में फंसकर न्‍यूजीलैंड 90 रन पर ऑलआउट हो गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 06:59 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 06:59 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 06:59 PM IST

Yasir Shah © AFP

Yasir Shah © AFP

यूएई में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच के दौरान पाकिस्‍तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने 10 विकेट निकाले। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ महज दिन भर के खेल के दौरान ही विरोधी टीम के 10 विकेट निकाल दिए। साल 1999 में पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने आखिरी बार ये कारनामा किया था। कुंबले के बाद अब यासिर शाह ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

यासिर शाह टेस्‍ट मैच में एक दिन में 10 विकेट निकालने वाले पहले पाकिस्‍तानी गेंदबाज भी बन गए हैं। न्‍यूजीलैंड की टीम सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में बेहद खराब स्थिति में है। पाकिस्‍तान के 418/5 के सामने पहली पारी में न्‍यूजीलैंड महज 90 रन पर ही ऑलआउट हो गया। फिलहाल वो फॉलोऑन पर अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यासिर शाह ने पहली पारी के दौरान 10 में से न्‍यूजीलैंड के आठ विकेट चटकाए। 50 रन के स्‍कोर तक न्‍यूजीलैंड का एक भी विकेट नहीं गिरा था, लेकिन यासिर शाह की फिरकी के जाल में फंसकर न्‍यूजीलैंड की टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई।

साल 1999 में अनिल कुंबले ने दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मुकाबले में एक ही पारी में महज एक दिन के अंदर ही पाकिस्‍तान के सभी 10 विकेट निकाले थे। इससे पहले महज इंग्‍लैंड के जिम लेकर ने ही एक पारी में विरोधी टीम के सभी खिलाड़ियों को आउट किया था। 1956 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में जिम लेकर ने 20 में से 19 विकेट अपने नाम किए थे।

यासिर शाह का रिकॉर्ड किसी भी पाकिस्‍तानी स्पिनर का दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ रिकॉर्ड है। इससे पहले 1987 में अब्‍दुल कादिर ने 56 रन देकर नौ विकेट लिए थे। एक पारी में आठ विकेट निकालकर यासिर शाह ऐसा करने वाले तीसरे पाकिस्‍तानी स्पिनर बन गए हैं। सकलैन मुश्‍ताक ने साल 2000 में लाहौर में इंग्‍लैंड के खिलाफ 164 रन देकर आठ विकेट लिए थे।

Editor's Pick