शर्मा जी का बड़ा फैन है पाकिस्‍तान का यह युवा बल्‍लेबाज, रोहित सर की तरह खेलना चाहता हूं बड़ी पारियां

इंग्‍लैंड दौरे पर जाने वाली पाकिस्‍तान की टीम में इस बल्‍लेबाज को जगह दी गई है.

Edited By : India.com Staff |Jun 20, 2020, 09:08 AM IST

Published On Jun 20, 2020, 09:08 AM IST

Last UpdatedJun 20, 2020, 09:08 AM IST

भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट में उपकप्‍तान रोहित र्श्‍मा मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर्स की सूची में शुमार हैं. यही वजह है कि उनके फैन्‍स की सूची भी कहीं लंबी है. इस लिस्‍ट में अब पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली का नाम भी जुड़ गया है.

हैदर अली का कहना है कि वो रोहित शर्मा जैसे बल्‍लेबाज बनना चाहते हैं. शर्मा जी की तरह ही वो देश के लिए बार-बार दोहरे शतक जमाना चाहते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस साल अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अली का इंग्लैंड दौरे के लिये पाकिस्तानी टीम में चयन हुआ है. उन्होंने आनलाइन मीडिया संवाद में कहा ,‘‘ जहां तक आदर्श का सवाल है तो मेरे रोलमॉडल रोहित शर्मा हैं . मैं बतौर खिलाड़ी उन्हें बहुत पसंद करता हूं और शीर्षक्रम पर टीम को वैसी ही आक्रामक शुरूआत देना चाहता हूं . उनकी तरह सफाईसे बड़े शॉट लगाना चाहता हूं . वह तीनों प्रारूपों में शानदार खेलते हैं .’’

हैदर अली ने कहा ,‘‘सबसे बड़ी बात यह है कि वह 50 पार करने पर सौ बनाते हैं और फिर 150 या 200 की सोचते हैं . मैं भी उनकी तरह बड़ी पारियां खेलना चाहता हूं . वह वाकई मैच विनर हैं.’’

Editor's Pick