×

सख्त कानूनी कार्रवाई... मंधाना से शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल ने किसे दी चेतावनी ?

23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी, मगर शादी के दिन मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ी, उसके बाद अचानक इस शादी को टाल दिया गया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 7, 2025 4:40 PM IST

भारत की स्टार महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट चुकी है. खुद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. 23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी, मगर शादी के दिन मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ी, उसके बाद अचानक इस शादी को टाल दिया गया था. इस शादी के टलने के बाद कई तरह की अफवाहें सामने आई थी. अब मंधाना ने शादी कैंसिल की खबर दी, जिसके बाद अब पलाश मुच्छल की भी प्रतिक्रिया आई थी, पलाश ने झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है.

पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला लिया है. मेरे लिए यह देखना काफी मुश्किल है कि जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र रूप से मायने रखती है. उसके बारे में लोग बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा, यह पल मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा. मैं सचमुच में उम्मीद करता हूं कि हम, एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि के कि गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे, जिनके स्रोत की पहचान नहीं होती है. मेरी टीम झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों को धन्यवाद.

TRENDING NOW

मंधाना ने शादी कैंसिल होने की पुष्टि की

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, पिछले कुछ हफ्तों से मेरी ज़िंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाज़े लगाए जा रहे हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना ज़रूरी है. मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहूंगी लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है.