×

Watch: वर्ल्ड कप फाइनल वेन्यू पर पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को किया प्रपोज, वीडियो आया सामने

भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे. इस हाईप्रोफाइल शादी में कई फिल्म स्टार और क्रिकेटर्स के शामिल होने की संभावना है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 21, 2025 4:39 PM IST

Palash Muchhal proposal to Smriti Mandhana: भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वालीं है. स्मृति मंधाना ने एक दिन पहले एक रील शेयर कर फैंस को सगाई की जानकारी दी है. स्मृति मंधाना पलाश मुच्छल के संग शादी के सात फेरे लेंगी. शादी से पहले पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्मृति मंधाना को क्रिकेट मैदान के बीचोंबीच प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. यह वही मैदान है, जहां भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे. इस हाईप्रोफाइल शादी में कई फिल्म स्टार और क्रिकेटर्स के शामिल होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खास संदेश के जरिए स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को शादी की बधाई दी है.

पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को दिया सरप्राइज

पलाश मुच्छल ने एक वीडियो शेयर किया है, उसमें वह स्मृति मंधाना की आंख में पट्टी बांधकर डीवाई पाटिल स्टेडियम में एंट्री करते हैं और पिच पर आकर उन्होंने मंधाना के आंखों से पट्टी हटाई. पलाश ने इस वीडियो के साथ लिखा है, उसने हां कह दिया है. मंधाना की आंख से जब पट्टी हटी तो पलाश घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया, मंधाना के चेहरे पर भी इस सरप्राइज की खुशी दिख रही थी और उन्होंन भी इस प्रपोजल को स्वीकार किया. इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले लग गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)

TRENDING NOW

भारत ने इसी मैदान पर जीता था वर्ल्ड कप खिताब

भारतीय टीम ने दो नवंबर को इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. पलाश मुच्छल भी इस मौके पर स्टेडियम में पहुंचकर स्मृति मंधाना के साथ जीत को सेलिब्रेट करते नजर आए थे. स्मृति मंधाना ने वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से शानदार प्रदर्शन भी किया था. भारत की जीत के बाद ही स्मृति मंधाना ने शादी करने का फैसला लिया.