FIFA WORLD CUP 2026: मटियास गैलार्जा ने 64 सेकंड में किया गोल, नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

सैन फ्रांसिस्को: पैराग्वे के मिडफील्डर मटियास गैलार्जा ने शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में तुर्किये के खिलाफ टीम के ग्रुप स्टेज मैच के सिर्फ 64 सेकंड में शानदार गोल किया. गैलार्जा का यह गोल टूर्नामेंट का अब तक का...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 20, 2026, 10:48 AM IST

Published On Jun 20, 2026, 10:48 AM IST

Last UpdatedJun 20, 2026, 10:48 AM IST

FIFA World Cup: Matias Galarza scores in 64 seconds, achieves major milestone. (Photo/X/FIFAWorldCup)

सैन फ्रांसिस्को: पैराग्वे के मिडफील्डर मटियास गैलार्जा ने शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में तुर्किये के खिलाफ टीम के ग्रुप स्टेज मैच के सिर्फ 64 सेकंड में शानदार गोल किया. गैलार्जा का यह गोल टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल है.

24 साल के गैलार्जा पैराग्वे के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. हालांकि, तुर्किये के खिलाफ उन्हें शुरुआती इलेवन में शामिल किया गया. गैलार्जा ने हाथ आए इस मौके को भुनाने में बिल्कुल भी देरी नहीं की और महज 64 सेकंड में ही गोल दागते हुए पैराग्वे को मैच में 1-0 से आगे कर दिया. गैलार्जा ने बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में जा पहुंचा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले, मोरक्को के इस्माइल साइबारी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 70 सेकंड में गोल करके रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन गैलार्जा ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ते हुए छह सेकंड पहले ही गोल करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की. हालांकि, दो मिनट बाद ही उन्हें एक फाउल के बाद रेफरी ने येलो कार्ड थमाया.

इससे पहले, पैराग्वे को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. तुर्किये को अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. तुर्किये के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में गैलार्जा द्वारा किए गए शुरुआत गोल की बदौलत पैराग्वे ने दमदार आगाज किया.

मजबूत डिफेंस के दम पर पैराग्वे अपनी इस बढ़त को हाफ टाइम तक बरकरार रखने में सफल रहा है. तुर्किये ने पहले हाफ में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वह पैराग्वे के डिफेंस को भेदने में पूरी तरह से नाकाम रहा. ग्रुप डी में अमेरिका ने पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराते हुए अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick