टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे मुंबई इंडियंस से जुड़े, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वह इससे पहले भी मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2013 में और चैम्पियंस लीग टी20 में 2011 और 2013 में खिताब जीता था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 16, 2024, 04:01 PM IST

Published On Oct 16, 2024, 04:01 PM IST

Last UpdatedOct 16, 2024, 04:01 PM IST

Paras Mhambrey

(Image credit- X)

Paras Mhambrey MI Bowling coach: भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बुधवार को इसी भूमिका में फिर से पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुड़ गए. भारतीय टीम के साथ उनका गेंदबाजी कोच के तौर पर कार्यकाल इस साल भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद जून में समाप्त हुआ था.

मुंबई इंडियंस ने कहा कि म्हाम्ब्रे (52 वर्ष) गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे, जयवर्धने दो साल के अंतराल बाद फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. म्हाम्ब्रे इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2013 में और चैम्पियंस लीग टी20 में 2011 और 2013 में खिताब जीता था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस के फिर से मुख्य कोच बने माहेला जर्यवर्धने

सोमवार को मुंबई इंडिंयस ने जयवर्धने को मुख्य कोच के तौर पर फिर से अपनी टीम में शामिल किया था जिन्होंने 2017 से 2022 के बीच टीम को अपने मार्गदर्शन में तीन खिताब दिलाये थे.

आईपीएल 2024 की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी निराश किया था. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी.

टीम इंडिया को दिलाया टी-20 विश्व कप खिताब

भारत के लिए 2 टेस्ट और 3 वनडे खेलने वाले पारस म्हाम्ब्रे का फर्स्ट क्लास करियर भी काफी शानदार रहा है, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली. भारतीय क्रिकेट टीम में पारस म्हाम्ब्रे के कार्यकाल को काफी सफल माना जाता है. उनके कोच रहते भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया.

Editor's Pick