- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pat cummins awarded Allen border medal, Glenn Maxwell becomes best T20 player of Australia
पैट कमिंस को मिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से सर्वोच्च सम्मान, मैक्सवेल सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी
स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन का साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया।
Published On Feb 11, 2019, 08:13 PM IST
Last UpdatedFeb 11, 2019, 08:13 PM IST
Pat Cummins (File Photo) © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सालाना पुरस्कार समारोह में सर्वोच्च सम्मान ‘एलन बोर्डर मेडल’ दिया गया। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए गेंद से छेड़छाड के कारण पिछला साल विवादों से भरा रहा। दक्षिण अफ्रीका में हुए इस घटना के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ (Steven Smith), उपकप्तान डेविड वार्नर (David Warner ) को एक साल और कैमरून बैनक्रॉफ्ट (Camroon Bancroft)को नौ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था।
पढ़ें: जल्द तीनों फॉर्मेट्स के टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे बाबर आजम: मिकी ऑर्थर
इस खिताब के लिए कमिंस को नाथन लियोन और एरोन फिंच ने कड़ी टक्कर दी। विजेता का चयन क्रिकेट खिलाड़ियों, अंपायरों और मीडियाकर्मियों के वोट से होता है जिसमें कमिंस को 156, लियोन को 150 और फिंच को 146 वोट मिले।
पिछले दो दशक में दिग्गज ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) और मिशेल जानसन (Mitchell Johnson) के बाद यह खिताब जीतने वाले कमिंस तीसरे तेज गेंदबाज है। इस पुरस्कारों में नाथन लियोन (Nathan Lyon) को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी, मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को वनडे और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी चुना गया।
पढ़ें: विराट कोहली अच्छे लीडर हैं लेकिन चालाक कप्तान नहीं: शेन वार्न
महिलाओं में एलिसा हेली का दबदबा रहा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिये जाने वाला बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार दिया गया। उन्हें साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी भी चुना गया।
(एजेंसी)