- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pat Cummins: Ball tampering controversy made me sick
बॉल टेंपरिंग की वजह से मैदान पर बीमार हो गए थे पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान कैमरून बैनक्रॉफ्ट कैमरे पर गेंद से छेड़छाड़ करते दिखे थे।
Published On May 24, 2018, 06:52 PM IST
Last UpdatedMay 24, 2018, 06:52 PM IST
Mitchell Starc, Pat Cummins, Josh Hazlewood, Nathan Lyon © Getty Images
केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद की वजह से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की तबियत बिगड़ गई थी और वो पूरे समय असहज महससू कर रहे थे। कमिंस ने अपने स्पेल के सिर्फ पांच ओवर ही खत्म किए थे और मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर कैमरून बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते दिखाया गया था। इसके बाद इस विवाद ने पूरे विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी थी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-ruled-out-of-surrey-stint-in-county-championship-715389″][/link-to-post]
वेबसाइ क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने गुरुवार को कमिंस के हवाले से लिखा है, “मुझे याद है कि उस समय बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था और इसके बाद मेरी तबियत बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा। मैं असहज महसूस कर रहा था। मैं सोच रहा था कि क्या हो रहा है। एक समय मैंने सोचा कि यह जो अभी हुआ है वो पहले भी कई बार हो चुका है। हालांकि यह कभी आस्ट्रेलिया के साथ नहीं हुआ।”
कमिंस ने कहा कि टीम ने उस समय सोचा था कि इस विवाद से बाद में निपटा जाएगा अभी दिन के खेल पर ध्यान दिया जाए। कमिंस ने कहा, “केपटाउन टेस्ट के पहले दो दिन हमारे लिए अच्छे रहे थे। बराबरी का खेल हो रहा था। इसके बाद तीसरे दिन से ये अलग मैच हो गया था। मैं जानता था कि यह बड़ी बात है, लेकिन ये बात इतनी दूर तक पहुंच जाएगी हमे इसका अंदाजा नहीं था।”
उन्होंने कहा, “अगले दिन जब मैं उठा और मैंने अपना फोन देखा तो मैं हैरान था। जो प्रतिक्रियां थीं वो मैंने पहले कभी नहीं देखी थीं। देश के प्रधानमंत्री इस पर टिप्पणी कर रहे थे। पूर्व खिलाड़ी, राजनेता, फिल्मी सितारे, हर कोई इस पर बोल रहा था।” इस विवाद के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उप-कप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीनों का प्रतिबंध लगा था।