×

एडिलेड में दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत, अब बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं दो स्टार खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, सीरीज को लेकर बहुत हाइप थी, तीन टेस्ट में जीतना कई वजहों से बहुत संतोषजनक है,

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 21, 2025 1:49 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट को जीतकर एशेज सीरीज 2025-26 पर कब्जा बरकरार रखा है. एडिलेड टेस्ट को 82 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है, लेकिन जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ गई है. कप्तान पैट कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लायन मेलबर्न में शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

पैट कमिंस ने पीठ की परेशानी से उबरते हुए लगभग 6 महीने बाद एडिलेड टेस्ट से मैदान पर वापसी की थी, कमिंस ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की 82 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई. पैट कमिंस चोट नहीं खुद को फिट रखने और शरीर पर अतिरिक्त दबाव न देने के उद्देश्य से वह मेलबर्न टेस्ट से बाहर रह सकते हैं.

कमिंस ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने कहा, अब जब सीरीज जीत ली गई है, तो शायद काम पूरा हो गया है, हम रिस्क का फिर से आकलन करेंगे, अगले कुछ दिनों में इस पर काम करेंगे, मुझे शक है कि मैं मेलबर्न में खेलूंगा, और फिर हम सिडनी के बारे में बात करेंगे, जब तक सीरीज नहीं जीती गई थी, हमने रिस्क लिया.

नाथन लियोन चोट की वजह से हो सकते हैं बाहर

नाथन लियोन के भी मेलबर्न में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने की उम्मीद कम है. नाथन लियोन एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे, उनके दाहिने पैर में इंजरी है, इंजरी के बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे, स्कैन के बाद उन्हें जमीन पर बैसाखी के सहारे देखा गया, चार दिन बाद ही मेलबर्न टेस्ट शुरू हो रहा है, ऐसे में लायन के खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है.

टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन को मिल सकता है मौका: कमिंस

लायन के बारे में कमिंस ने कहा, किसी ऐसे व्यक्ति को बैसाखी पर देखना जिसका टेस्ट मैच एक सप्ताह दूर हो, अच्छा संकेत नहीं हैस उनकी जगह लेना मुश्किल होगा, लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें पहले अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है, उनमें टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन शामिल हैं.

TRENDING NOW

लगातार टेस्ट जीतने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता: कमिंस

एडिलेड टेस्ट और एशेज सीरीज जीतने से खुश पैट कमिंस ने कहा, सीरीज को लेकर बहुत हाइप थी, तीन टेस्ट में जीतना कई वजहों से बहुत संतोषजनक है, सीरीज से पहले बहुत सारी बातें इस बारे में थीं कि यह कितना बराबरी का मुकाबला होने वाला है, और लगातार टेस्ट में जीतना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. टेस्ट में स्टीव स्मिथ की वापसी हो सकती है और कमिंस की गैरमौजूदगी में वह टीम के कप्तान हो सकते हैं. स्मिथ एडिलेड टेस्ट की शुरुआत से ठीक पहले वर्टिगो के लक्षणों के कारण मैच से बाहर हो गए थे.