'ऐसा लगता है कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर पांच साल से टीम से बाहर हैं'
स्मिथ और वार्नर पर बॉल टैंपरिंग के मामले में एक-एक साल का बैन लगाया गया है।
Published On Jul 06, 2018, 04:43 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2018, 04:43 PM IST
Steve Smith, Pat Cummins © Getty Images (file photo)
बॉल टैंपरिंग मामले में शामिल स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर बैन लगने के बाद से ऑस्ट्रेलिया टीम के खराब दिन शुरू हो गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद कंगारू टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 0-5 से हार गई। टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि स्मिथ-वार्नर पांच साल से टीम से बाहर हैं।
स्मिथ और वार्नर फिलहाल कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं। कमिंस ने एक वेबसाइट को दिए बयान में कहा, “उन्हें कनाडा में खेलते देखना अच्छा लग रहा है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद अभी केवल कुछ महीने ही हुए हैं लेकिन लग रहा है जैसे वो पांच साल से नहीं खेले।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-ruled-out-of-odi-squad-against-england-shardul-thakur-called-in-724541″][/link-to-post]
कमिंस ने आगे कहा, “मैं उन्हें खेलते देखना चाहूंगा। मुझे नहीं पता ये कितना वास्तविक है या नहीं लेकिन मैं उन्हें अपने साथ किसी भी टीम में खेलते देखना चाहूंगा और बतौर फैन मैं उन्हें खेलते देखना पसंद करूंगा।”
कमिंस जल्द से जल्द इन दोनों खिलाड़ियों के साथ वापस खेलने को बेताब है। उन्होंने कहा, “मुझे उनके लिए दुख हुआ था। जो लोग उन्हें जानते तक नहीं, उन्होंने उन दोनों के बारे में जो बातें लिखी, वो देखकर दुख हुआ। इन हालातों में उन्होंने जिस तरह खुद को संभाला को काबिले तारीफ है। मैं उनकी वापली का इंतजार नहीं कर सकता।”