भारत दौरे से पहले पैट कमिंस बोले- मैं टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह से फिट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से होनी है।
Published On Nov 18, 2018, 05:43 PM IST
Last UpdatedNov 18, 2018, 05:43 PM IST
Pat Cummins (File Photo) © Getty Images
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है। इससे पहले 21 नवंबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। नए साल की शुरुआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज खेलेंगे। दोनों ही टीमों को टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का कहना है कि वो टेस्ट मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पैट कमिंस पिछले छह महीने से बैक पेन के कारण परेशान थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ही उन्होंने टीम में वापसी की है। कमिंस ने कहा, “मैं इस वक्त खुद को तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैं पूरी तरह से फिट हूं और सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हूं।”
पैट कमिंस ने कहा, “जबतक आप मैच नहीं खेलते हो आपको नहीं पता होता कि आपकी फॉर्म कैसी है। मैं एक दिन में 20 ओवर गेंदबाजी करा सकता हूं। मेरी टांगे इस वक्त तरोताजा हैं। मैं महसूस कर रहा हूं कि दूसरी पारी के दौरान भी मैं ऐसा कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मैं टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।” पैट कमिंस ने कहा, “आने वाले दिनों में भारत दौरे के देखते हुए मैं टेस्ट मैच से जुड़े सभी डिपार्टमेंट में मैं खुद को फिट पाता हूं।”