• Home
  • News
  • Pat Cummins in no rush in recovery from a back injury; Doubtful for series against Pakistan in UAE

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे पैट कमिंस!

ऑस्ट्रेलिया टीम अक्टूबर में यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 21, 2018, 01:16 PM IST

Published On Jul 21, 2018, 01:16 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2018, 01:16 PM IST

Pat Cummins © Getty Images

हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली को चुनौती देने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का कहना है कि वो चोट के बाद मैदान पर वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। दरअसल कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पीठ दर्द की शिकायत हुई थी। स्कैन के बाद साफ हुआ कि उनकी पीठ की हड्डी में बोन एडिमा है। चोट की गंभीरता को देखते हुए कमिंस आईपीएल 2018 से बाहर हो गए थे और अब उनके पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली सीरीज से बाहर होने की संभावना है।

कमिंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू को दिए बयान में कहा, “इंजरी को लेकर कुछ निश्चित नहीं होता है, खासकर कि फ्रैक्चर। ये ऐसी चीज है जिसे लेकर आपको बेहद सावधान रहना पड़ता है। अगर आप धीरे धीरे वापसी करते हैं और चोट को अच्छे से संभालते हैं तो बहुत अच्छी बात है। आपको कोई परेशानी नहीं होती है और कभी कभी तो आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत से वापसी करते हैं। लेकिन अगर आप इसका सम्मान नहीं करते हैं तो ये गंभीर हो सकती है। ऐसे में जहां आप केवल एक महीने बाहर रहने वाले होते हैं, वहां आपको फिर से शुरुआत करनी पड़ सकती है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sri-lanka-vs-south-africa-2nd-test-day-2-in-colombo-keshav-maharaj-registers-2nd-best-figures-by-south-african-bowler-as-hosts-bowled-out-for-338-727995″][/link-to-post]

ऑस्ट्रेलिया टीम को अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में सीरीज खेलनी है। कमिंस को उम्मीद है अगर उनकी रिकवरी सही रही तो वो इस सीरीज का हिस्सा बन सकेंगे। उन्होंने कहा, “हम वापसी करने, खेलने और सावधानी बरतरने के बीच संतुलन बना लेंगे। अगर मैं 100 प्रतिशत फिट रहा तो मैं पाकिस्तान जरूर जाऊंगा। इस बात में कोई शक नहीं है। मैं अभी सही ट्रैक पर हूं और चोट ठीक हो रही है लकिन उम्मीद है कि ये जल्दी ठीक हो और मैं अगले कुछ हफ्ते में गेंदबाजी करना शुरू कर सकूं।”

ऑस्ट्रेलिया टीम के तीन प्रमुख तेज गेंदबाज कमिंस, मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड फिलहाल चोटिल हैं। बोर्ड चाहेगा कि तीनों गेंदबाजों को पाकिस्तान के खिलाफ ना खिलाकर रिकवरी के लिए थोड़ा और समय दिया जाए, ताकि वो भारत के खिलाफ अहम सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो सकें। हालांकि कमिंस का कहना है कि वो इस सीरीज को छोड़ना नहीं चाहेंगे। कमिंस ने कहा, “हमे आराम देने का सवाल ही नहीं है। हम इस सीरीज को तभी मिस करेंगे अगर हम अपनी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाएं हो। अगर हम में से कोई इस सीरीज को मिस करेगा तो अच्छी बात ये है कि इसके आगे काफी सारा क्रिकेट है। हम तरोताजा होकर वापसी करेंगे।”

Editor's Pick