×

क्या T20 World Cup का हिस्सा होंगे कमिंस, हेजलवुड और टिम डेविड ? आया बड़ा अपडेट

तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बाद अब टिम डेविड भी चोटिल होकर बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 29, 2025 4:46 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में दो महीने से भी कम का वक्त बचा है, मगर खिलाड़ियों की चोट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की टेंशन बढ़ा दी है. अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बाद अब टिम डेविड भी चोटिल होकर बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा, उससे पहले टीम जनवरी में पाकिस्तान में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया है कि चार हफ्तों में पैट कमिंस का एक और स्कैन होगा, जिसके बाद वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पैट कमिंस का चार हफ्तों में एक और स्कैन होगा, जिससे हमें वर्ल्ड कप के लिए उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाएगी, उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाएगा, और फिर हमें पता चलेगा कि उनकी स्थिति कैसी है.

कमिंस को पीठ में हुई थी स्ट्रेस इंजरी

पैट कमिंस को जुलाई में पीठ में स्ट्रेस इंजरी हुई थी, जिसके बाद से कमिंस ने सिर्फ एक ही इंटरनेशनल मैच खेला. इस बीच कमिंस ने पीठ की स्ट्रेस इंजरी से उबरने के लिए रिहैब किया और एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में वापसी की. उस मुकाबले में कमिंस ने 6 विकेट निकाले और ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों से जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया कोई और जोखिम नहीं लेना चाहता था, ऐसे में कमिंस को सीरीज के शेष मुकाबलों से आराम दिया गया.

हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम का हो सकते हैं हिस्सा

जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की चोटों के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे. हालांकि, उनके फिट होने की संभावना है. मैकडोनाल्ड ने कहा, जोश गेंदबाजी करने के लिए लौट रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह संभावित समय-सीमा के हिसाब से ठीक हो जाएंगे.

टिम डेविड की चोट ने बढ़ाई टेंशन

ऑस्ट्रेलिया खेमे के लिए एक और चिंता टिम डेविड हैं. यह विस्फोटक बल्लेबाज बिग बैश लीग (BBL) होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गया था. हैटस्ट्रिंग की वजह से ही इस फिनिशर को साल की शुरुआत में दो महीने के लिए बाहर कर दिया गया था, लेकिन मैकडोनाल्ड का मानना ​​है कि 29 साल के खिलाड़ी इस बड़े 20-ओवर टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट हो जाएगा.

बिग बैश लीग से बाहर हुए टिम डेविड

टिम डेविड को चल रहे बिग बैश लीग सीज़न के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है, स्कैन से पता चला है कि उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 2 स्ट्रेन है. उनकी BBL फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेंस के अनुसार, डेविड 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध होने की राह पर हैं.

TRENDING NOW

डेविड को यह चोट तब लगी जब डेविड शुक्रवार रात पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ हरिकेंस की चार विकेट की जीत के दौरान विकेटों के बीच दौड़ रहे थेय हरिकेंस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, डेविड के रिहैबिलिटेशन टाइमलाइन के अनुसार, वह आने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे. डेविड को इससे पहले IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते समय भी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और वह अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ खिताब जीतने वाले फाइनल सहित आखिरी कुछ मैच नहीं खेल पाए थे.