×

एशेज से बाहर हुए पैट कमिंस, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी सवाल

Pat Cummins T20 World Cup- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को लेकर बड़ी खबर आई है. कमिंस एशेज से बाहर (Cummins Ruled Out Of Ashes) हो गए हैं. और फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में भी उनके खेलने पर संदेह है. सिलेक्टर और मेडिकल स्टाफ कमिंस की...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 23, 2025 12:16 PM IST

Pat Cummins T20 World Cup- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को लेकर बड़ी खबर आई है. कमिंस एशेज से बाहर (Cummins Ruled Out Of Ashes) हो गए हैं. और फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में भी उनके खेलने पर संदेह है. सिलेक्टर और मेडिकल स्टाफ कमिंस की सेहत पर लंबे समय के लिए पड़ने वाले असर को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते.

ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Australia vs England Boxing Day Test) के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया. मंगलवार सुबह 26 दिसंबर से होने वाले इस मैच के लिए जब टीम सामने आई तो यह बात साफ हो गई कि ऐडिलेड टेस्ट इस एशेज में कमिंस (Cummins in Ashes 2025-26) का आखिरी टेस्ट मैच था. टीम के कोच ऐंड्रू मैकडॉनल्ड ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक मैच के बाद ही कमिंस के लिए एशेज समाप्त हो गई है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीत हासिल की. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी.

एशेज से बाहर हुए पैट कमिंस (Pat Cummins Out of Ashes)

मैकडॉनल्ड ने साफ किया, ‘वह सीरीज में आगे नहीं खेलेंगे और उनकी वापसी से पहले ही हम इस तरह की बातचीत कर रहे थे. हम कुछ जोखिम ले रहे थे और इससे जुड़े लोगों को पता है कि इससे कैसा जोखिम (Pat Cummins Injury) जुड़ा हुआ है. हम अब सीरीज जीत चुके हैं जो हमारा लक्ष्य था. तो, हम उन्हें और जोखिम में डालना और उन पर लंबे वक्त तक के लिए खतरे में डालना नहीं चाहते. और कमिंस भी इसे लेकर सहज हैं.’

कमिंस ने लंबे वक्त से नहीं खेला है टी20 इंटरनेशनल (Cummins T20 World Cup)

मैकडॉनल्ड ने साफ किया कि वह अन्य सिलेक्टर्स के साथ टी20 वर्ल्ड कप की टीम चुनने का (Australia T20 World Cup Squad) हिस्सा होंगे. ऑस्ट्रेलिया जल्द ही इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान करेगा. और उन्होंने इशारा कि कमिंस को शामिल करने से पहले और मेडिकल सलाह ली जाएगी.

कमिंस ने काफी वक्त से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच 2024 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में खेला था. यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला गया था. टी20 वर्ल्ड कप के फौरन बाद आईपीएल (IPL 2026) में खेला जाएगा. कमिंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान हैं.

TRENDING NOW

मैकडॉनल्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में कमिंस के खेलने के अवस पर कहा, ‘इस पर विचार किया जाएगा. मुझे लगता है कि उनकी कभी जांच होगी और फिर पता चलेगा कि उनकी पीठ के क्या हाल हैं… वर्ल्ड कप को देखें तो उसके बाद तय होगा कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप में होंगे या नहीं. मैं कह नहीं सकता. मैं इस पर पुख्ता रूप से कुछ नहीं कह सकता. इस समय कुछ भी साफ नहीं है. लेकिन हमें उनके खेलने को लेकर उम्मीद है.’